IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ कौन करेगा नंबर-3 पर बल्लेबाजी? हेड कोच गौतम गंभीर ने दिया जवाब
टीम इंडिया
Team India: भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम को लेकर चर्चा तेज हो गई है. इस मैच से पहले हर किसी के मन में ये सवाल है कि भारत के लिए नंबर-3 पर कौन बल्लेबाजी करेगा? अब टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने इस पोजिशन को लेकर तस्वीर साफ कर दी है.
कौन करेगा नंबर-3 पर बल्लेबाज?
अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के हेड कोच ने साफ कर दिया है कि इस मैच में साई सुदर्शन नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान के खिलाफ इस टेस्ट मैच से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि साई सुदर्शन को अभी पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं. उन्होंने इंग्लैंड में खेला है. हम उन्हें थोड़ा और समय देंगे. हम सिर्फ 11 खिलाड़ियों को ही चुन सकते हैं और साई खराब फॉर्म में नहीं हैं. गंभीर के इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में साई सुदर्शन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं.
🚨 GAUTAM GAMBHIR ON SAI DURING PRE MATCH PRESS CONFERENCE 🚨( TOI)
— VK (@Aur_vicky) June 5, 2026
Gambhir said 🗣️ – Sai Sudharsan hasn't got a fair chance. He played in England. We will give him a longer rope. We can only pick 11 players and Sai isn't in bad form. He scored 700 runs in IPL. If we judge Sai… pic.twitter.com/kLcUdmYUg9
यह भी पढ़ें: IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान में किसका दबदबा? जानें टेस्ट क्रिकेट में दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड
साई सुदर्शन टेस्ट करियर
24 वर्षीय भारतीय स्टार ओपनर साई सुदर्शन ने साल 2025 में इंग्लैंड दौरे पर अपना टेस्ट डेब्यू किया था. इस सीरीज में मैनेजमेंट को उनसे काफी उम्मीदें थी, लेकिन इस दौरान वो कुछ खास कमाल नहीं कर सके. सुदर्शन ने अब तक टीम इंडिया के लिए कुल 6 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 38.7 के स्ट्राइक रेट से 302 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं. अब अफगानिस्तान के खिलाफ उनके के पास खुद को साबित करने का मौका होगा.
IPL 2026 में साई सुदर्शन का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में 24 वर्षीय साई सुदर्शन शानदार फॉर्म में नजर आए. इस सीजन उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 17 मैचों में 722 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 8 अर्धशतक निकले हैं.