‘क्रिकेट तो खत्म हो गया इनका…’, ईद पर बाबर आजम ने बनाया शीर खुरमा तो फैंस ने किया ट्रोल
बाबर आजम
Babar Azam: पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर बाबर आजम एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका क्रिकेट प्रदर्शन नहीं, बल्कि उनका वायरल वीडियो है. दरअसल ईद के मौके पर बाबर ने शीर खुर्मा बनाया, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शरू कर दिया.
बाबर आजम ने बनाया शीर खुर्मा
दरअसल टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी बाबर आजम इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक पर है. ईद के मौके पर उन्होंने पारंपरिक ईद मिठाई, शीर खुर्मा बनाया, जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की. बाबर ने इसे अपना ‘स्वीट ईद सिग्नेचर’ रेसिपी बताया. हालांकि, उनका यह घरेलू अंदाज आलोचकों को रास नहीं आया है, जिसके बाद वह उनके क्रिकेट भविष्य पर तंज कसने लगे.
Babar Azam showcasing his cooking skills for Eid al-Fitr. ✨ pic.twitter.com/OhSqGri1ye
— Sheri. (@CallMeSheri1_) March 21, 2026
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश ने आयरलैंड दौरा टाला, भारत की मेजबानी की तैयारी में जुटा, जानें कब प्रस्तावित है टूर
फैंस कर रहे ट्रोल
बाबर आजम की इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर मीम्स और तीखी प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर्स ने वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, अब यह ढाबा खोलेंगे, क्योंकि क्रिकेट तो खत्म हो गया है इनका. बता दें, पाकिस्तानी फैंस उनसे इसलिए गुस्सा हैं क्योंकि वह अहम टूर्नामेंट्स में कुछ खास योगदान नहीं दे पाए और टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे. एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि उम्मीद है वह प्लेइंग 11 चुनने से बेहतर खाना बनाते होंगे, वरना ईद की बिरयानी में भी चार ओपनर्स होंगे, मिडिल ऑर्डर मसाला नहीं.
रिटारमेंट की दी सलाह
कई फैंस ने तो उन्हें टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने की सलाह दे दी. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि टी20 से संन्यास लेलों ताकि पाकिस्तान टीम का भविष्य बेहतर हो सके. एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि कुक बन जो और खुशी-खुशी अपना जीवन बिताओ.