BAN VS PAK: पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में टीम इंडिया की एंट्री! रोहित शर्मा-शुभमन समेत दिखे ये खिलाड़ी, मीम्स की आई बाढ़
रोहित शर्मा
BAN v PAK: भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह और अर्शदीप सिंह समेत कई खिलाड़ी पाकिस्तान की टीम में खेल रहे है. चौक गए न, ये खबर है ही हैरान कर देने वाली है. आपको यकीन नहीं हो रहा होगा और होगा भी कैसे क्योंकि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी इन दिनों आईपीएल में व्यस्त है. दरअसल हुआ ये है कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में पाकिस्तान के खिलाड़ियों की जगह भारतीय खिलाड़ियों के नाम दिखा दिए गए.
ब्रॉडकास्ट चैनल से हुई गलती
पाकिस्तान और बंग्लादेश के इस टेस्ट मैच का प्रसारण कर रहे फॉक्स क्रिकेट 501 चैनल पर प्लेइंग-11 की ऐसी तस्वीर दिखाई गई, जिसने हैरान कर दिया. पाकिस्तानी टीम की प्लेइंग-11 में मौजूद सभी 11 नाम टीम इंडिया के खिलाड़ियों के थे और एक भी पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं था. हालांकि जाहिर तौर पर ये सिर्फ एक गलती थी, जिसे बाद में सुधार लिया गया लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो चुकी थी और इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई थी.
Broadcasting Blunder 😯
— Venky (@Cric_Venky) May 9, 2026
Indian Team as Pakistan Test team.
Graphics shown PAK vs BAN 1st Test on Day 2.
Courtesy : Fox Cricket pic.twitter.com/vKXjnB4wha
प्लेइंग इलेवन में थे ये खिलाड़ी
ब्रॉडकास्ट चैनल फॉक्स क्रिकेट 501 द्वारा दिखाई गई प्लेइंग इलेवन के मुताबकि, रोहित शर्मा टीम के कप्तान हैं. वहीं उनके साथ शुभमन गिल इस टीम के ओपनर थे. इनके अलावा प्लेइंग-11 में तिलक वर्मा, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार भी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा का धमाका, छक्कों की झड़ी लगाकर जड़ दिया ‘तिहरा शतक’