टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा का धमाका, छक्कों की झड़ी लगाकर जड़ दिया ‘तिहरा शतक’

Abhishek Sharma: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने टी20 क्रिकेट में छक्कों का तिहरा शतक पूरा कर लिया है.
Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला आग उगल रहा है. बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने टी20 क्रिकेट में छक्कों का तिहरा शतक पूरा कर लिया है. टी20 क्रिकेट में अब उनके नाम 300 छक्के दर्ज हो गए हैं.

अभिषेक शर्मा ने लगाई छक्कों की झड़ी

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में हैदराबाद के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपना पहला छक्का अर्शदीप सिंह के खिलाफ जड़ा. इसके बाद इस मैच में अभिषेक ने अपना दूसरा और तीसरा छक्का मार्को यानसन के ओवर पर लगाया. इसके बाद हैदराबाद की पारी के दौरान चौथे ओवर में अभिषेक ने अपना लॉकी फर्ग्यूसन के खिलाफ अपना चौथा छक्का लगाया. हालांकि, इसी ओवर की तीसरी गेंद पर अभिषेक अपना कैच थमा बैठे. इस तरह अभिषेक ने पंजाब के खिलाफ 4 गगनचुंबी छक्के जड़े.

यह भी पढ़ें: हैदराबाद के खिलाफ शतक जड़ते ही कूपर कॉनली ने रचा इतिहास, IPL में नाम किया खास रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा न जड़ा छक्कों का तिहरा शतक

इस मैच से पहले टी20 क्रिकेट में युवा ओपनर अभिषेक शर्मा के नाम 298 छक्के दर्ज थे. 300 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए उन्हें सिर्फ 2 छक्कों की जरूरत थी, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 302 छक्के अपने नाम कर लिए हैं. इसी के साथ अभिषेक भारत में 300 टी20 छक्के जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गए हैं. बता दें, भारत में सबसे ज्यादा टी20 छक्के लगाने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज है. भारत में अब तक खेले गए 320 टी20 मैचों में हिटमैन ने 388 छक्के लगाए हैं.

टी20 क्रिकेट में इन खिलाड़ियों ने जड़े 300 छक्के

टी20 क्रिकेट में 300 छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा के अलावा क्रिस गेल, विराट कोहली, संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव् जैसे खिलाड़ियों ने नाम शामिल हैं. ये सभी खिलाड़ी भारत में खेलते हुए 300 छक्के लगा चुके हैं. अब इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा का नाम भी शामिल हो गया है.

ज़रूर पढ़ें