इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह-कोहली की वापसी, जायसवाल का कटा पत्ता
टीम इंडिया (Photo- BCCI)
Team India: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान कर दिया है. चयनकर्ताओं ने इस बार टीम में कई बड़े बदलाव किए हैं. इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है. इसके अलावा दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है. वहीं, युवा स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल को टीम में जगह नहीं मिली है.
विराट-बुमराह की हुई वापसी
बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के वनडे स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. इस टीम में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. दोनों खिलाड़ियों के लौटने से भारतीय टीम और मजबूत नजर आ रही है. जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में शतकीय पारी खेलने वाले स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल नहीं किया गया है.
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) June 21, 2026
India’s ODI squad for the England tour announced.
𝗡𝗢𝗧𝗘: Varun Chakaravarthy has been ruled out of the Ireland T20I Series as he continues his rehab at the BCCI COE.
More Details ▶️ https://t.co/wOdXTQqJto #TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/t0GypgM4kp
यह भी पढ़ें: यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, विराट कोहली-शुभमन गिल को पीछे छोड़ बनाया महारिकॉर्ड
शुभमन गिल होंगे कप्तान
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की कमान युवा स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को सौंपी गई है. जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान नियुक्त किया गया है. इसके अलावा अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहने वाले स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल की भी टीम में वापसी हुई है. जबकि हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है.
इंग्लैंड दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिध कृष्ण, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बराड़