उम्र में किया फेरबदल! भारतीय टीम के इस क्रिकेटर पर चला BCCI का हंटर, लगाया 2 साल का बैन
रोहित यादव
Rohit Yadav: भारतीय क्रिकेट में उम्र को लेकर फर्जीवाड़ा से जुड़ा एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. बंगाल के लेग स्पिनर रोहित यादव पर बीसीसीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. उम्र से जुड़े डॉक्यूमेंट में कथित तौर पर हेरफेर के मामले में बोर्ड ने क्रिकेटर पर दो साल का बैन लगा दिया है. खास बात यह है कि रोहित के नाम पर तीन अलग-अलग बर्थ सर्टिफिकेट मिले हैं, जिसमें तीन अलग-अलग डेट ऑफ बर्थ दर्ज है.
रोहित यादव के डॉक्यूमेंट में मिला फेरबदल
दरअसल भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा रहे रोहित यादव हाल ही में उम्र को लेकर फर्जीवाड़ा से जुड़े मामले में फंस गए हैं. उनके तीन अलग-अलग बर्थ सर्टिफिकेट पाए गए हैं. बंगाल क्रिकेट से जुड़े इस खिलाड़ी के रजिस्ट्रेशन के वक्त क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल में उनका बर्थ ईयर 2007 दर्ज था. हालांकि उनके आधार कार्ड में भी अलग-अलग जन्म वर्ष सामने आए. इसके बाद 2017 और 2020 में अपडेट किए गए आधार कार्ड में उनका बर्थ ईयर 2006 था, जिसे 2021 में बदलकर 2009 कर दिया गया.
🏮BCCI BANNED U-19 CRICKETER FOR AGE FRAUD 🤯
— VK (@Aur_vicky) September 4, 2026
Rohit yadav recently played for India in under 19 on the Sri Lanka tour and had taken 6 wicket & he has selected for the upcoming series
– in his document three different birthday 2007, 2009 & 2010
– his aadhar card has also… pic.twitter.com/iIicAn5zzJ
यह भी पढ़ें: क्या है वैभव सूर्यवंशी को लेकर BCCI का लॉंग टर्म प्लान? तैयार किया रोडमैप
BCCI ने लगाया 2 साल का बैन
ये मामला सामने आने के बाद क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने रोहित को अपनी जूनियर टीमों से बाहर कर दिया था और अब इस मामले में बीसीसीआई को जानकारी दी गई. जिसके बाद बोर्ड ने एक्शन लेते हुए घरेलू क्रिकेट में उनके खेलने पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है. बता दें, बोर्ड के इस फैसले की जानकारी सभी संबद्ध राज्य क्रिकेट संघों को दे दी गई है.
कौन हैं रोहित यादव?
रोहित यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और घरेलू क्रिकेट में वह बंगाल क्रिकेट से जुड़े हुए हैं. रोहित हाल ही में भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा रहे थे. इसी साल जुलाई में श्रीलंका दौरे के दौरान उन्होंने भारत की अंडर-19 टीम की ओर से खेलते हुए 6 विकेट लेकर टीम को यह मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. श्रीलंका दौरे के दौरान ही उनके डॉक्यूमेंट की जांच में उम्र को लेकर गड़बड़ी सामने आई थी, जिसके बाद बीसीसीआई ने उनपर 2 साल का बैन लगा दिया है.