श्रीलंका सीरीज के लिए BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान, राहुल द्रविड़ के बेटे को मिली जगह
अंडर 19 टीम इंडिया
Team India U-19: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की जूनियर क्रिकेट कमेटी ने गुरुवार 11 जून को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है. 4 जुलाई से शुरू होने वाले इस दौरे पर टीम इंडिया को 3 मैचों की वनडे सीरीज और दो मैचों की मल्टी-डे सीरीज खेलनी है. वनडे सीरीज के स्क्वॉड में पूर्व भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को भी शामिल किया गया है.
यशवर्धन सिंह चौहान बने कप्तान
बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे पर होने वाले वनडे और मल्टी-डे सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम की कमान यशवर्धन सिंह चौहान को सौंपी हैं. जबकि लक्ष्य रायचंदानी को उपकप्तान नियुक्त किया गया है. इसके अलावा रजत बघेल और अन्वय द्रविड़ को वनडे टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है. वहीं, मल्टी-डे सीरीज के लिए आर्यन संदेश सकपाल को विकेटकीपर के रूप में चुना गया है.
Another Dravid on the India pathway 👏
— Cricbuzz (@cricbuzz) June 11, 2026
Anvay Dravid, Rahul Dravid's younger son, has received his maiden India U19 call-up and has been named in the One-Day squad for the Sri Lanka tour
His elder brother Samit was also selected for India U19 in 2024, but missed out due to… pic.twitter.com/vucbnwR4ym
कब शुरू होगा भारत का श्रीलंका दौरा?
भारतीय अंडर-19 टीम और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबला 04 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 9 जुलाई को होगा. इसके बाद 13 जुलाई से दोनों टीमों के बीच दो मैचों की मल्टी-डे सीरीज खेली जाएगी. जिसका दूसरा और आखिरी मैच 20 जुलाई से खेला जाएगा. बता दें, वनडे सीरीज के मैच हम्बनटोटा में होंगे, जबकि मल्टी-डे सीरीज का पहला मुकाबला गाले और दूसरा मैच कोलंबो में खेला जाएगा.
श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 स्क्वॉड
वनडे स्क्वॉड- सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), यशबर्धन सिंह चौहान (कप्तान), विनीत वीके, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल (विकेटकीपर), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अनमोलजीत सिंह, वुटकुरी यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शाविन वी, काव्या परेश पटेल, मोहित उलवा, इशान सूद
मल्टी-डे सीरीज स्क्वॉड- सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), यशवर्धन सिंह चौहान (कप्तान), पटेल कुश, मनल चौहान, कुशाग्र ओझा, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), आर्यन संदेश सकपाल (विकेटकीपर), हेमचुदेशन जे, बीके किशोर, रोहित अनिल यादव, काव्या परेश पटेल, प्रियांशु सिंह, प्रणव राघवेंद्र, चिगुरुपति वेंकट