IPL इतिहास में पहली बार हुए इतना बड़ा फेरबदल, हार्दिक-अर्शदीप समेत इन 10 खिलाड़ियों की बदली टीम

IPL 2027 Mega Trade: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले ट्रेड विंडो में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. नए सीजन से पहले 10 खिलाड़ियों की टीम में अदला-बदली हुई है.
HARDIK-PANT

हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत

IPL 2027 Mega Trade: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले ट्रेड विंडो में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. आईपीएल इतिहास में पहली बार 10 खिलाड़ियों की अदला-बदली हुई है. साथ ही इस टी20 लीग के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब दो बड़े कप्तानों ने अपनी फ्रेंचाइजी छोड़ी है. मुंबई इंडियन के पूर्व कप्तान हार्दिक पंड्या अब पंजाब किंग्स में शामिल हो गए हैं. वहीं, पिछले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स कई कप्तानी करने वाले ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में घर वापसी हो गई है.

IPL 2027 से पहले 10 खिलाड़ियों की बदली टीम

आईपीएल 2027 के लिए 16 दिसंबर को मिनी ऑक्शन होना है. इस नीलामी से पहले ट्रेड विंडो के चलते 10 खिलाड़ियों की अदला-बदली हुई है. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस से पंजाब किंग्स और अर्शदीप सिंह पंजाब से मुंबई में शामिल हो गए हैं. दोनों खिलाड़ियों को 18-18 करोड़ में फ्रेंचाइजियों ने अपने साथ जोड़ा है. वहीं, ऋषभ पंत लखनऊ से दिल्ली कैपिटल्स में आए हैं, जबकि कुलदीप यादव दिल्ली से लखनऊ में गए हैं. लियाम लिविंगस्टोन (6 करोड़) और जैक एडवर्ड्स (3 करोड़) में चेन्नई में शामिल हुए हैं, जबकि खलील अहमद, नाथन एलिस और टी नटराजन सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल हुए हैं. जीशान अंसारी हैदराबाद से दिल्ली में पहुंचे.

CSK-SRH की डील ने खींचा सबका ध्यान

ट्रेड विंडो के तहत चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चार खिलाड़ियों की अदला-बदली हुई. इस डील से सबसे ज्यादा फैंस का ध्यान खींचा. पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई ने अपने दो प्रमुख तेज गेंदबाज खलील अहमद और नाथन एलिस को हैदराबाद के साथ ट्रेड किया. इसके बदले उन्होंने हैदराबाद से स्टार ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स को अपने साथ जोड़ा है.

IPL 2027 से पहले ट्रेड हुए सभी खिलाड़ियों की लिस्ट

  1. ऋषभ पंत- लखनऊ सुपर जायंट्स से दिल्ली कैपिटल्स में आए
  2. कुलदीप यादव- दिल्ली कैपिटल्स से लखनऊ सुपर जायंट्स में गए
  3. टी नटराजन- दिल्ली कैपिटल्स से सनराइजर्स हैदराबाद में गए
  4. जीशान अंसारी- सनराइजर्स हैदराबाद से दिल्ली कैपिटल्स में गए
  5. लियाम लिविंगस्टोन- सनराइजर्स हैदराबाद से चेन्नई सुपर किंग्स में गए
  6. जैक एडवर्ड्स- हैदराबाद से चेन्नई में गए
  7. खलील अहमद- चेन्नई से हैदराबाद में शामिल हुए
  8. नाथन एलिस- चेन्नई से हैदराबाद में गए.
  9. हार्दिक पंड्या- मुंबई इंडियंस से पंजाब किंग्स में गए
  10. अर्शदीप सिंह- पंजाब से मुंबई में गए

ज़रूर पढ़ें