क्या टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ चल भी नहीं सकते वैभव सूर्यवंशी? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
वैभव सूर्यवंशी
Vaibhav Sooryavanshi: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज शुक्रवार 26 जून को बेलफास्ट में खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे शुरू होगा. इस मैच से पहले सोशल मीडिया पर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे टीम के अन्य खिलाड़ियों से अलग अकेले चलते नजर आ रहे हैं. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या वैभव टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ भी नहीं चल सकते? आइए जानते हैं क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई…
क्या टीम इंडिया के साथ चल भी नहीं सकते वैभव सूर्यवंशी?
दरअसल सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया गया है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि वैभव सभी नियमों का ढंग से पालन कर रहे हैं और इसी लिए वह टीम इंडिया के खिलाड़ियों से अलग रह रहे हैइन और बाकी खिलाड़ियों के साथ चल भी नहीं रहे हैं. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हैं वैभव को लेकर गलत जानकारी फैलाई जा रही है. वैभव का टीम इंडिया से अलग चलना महज एक संयोग है. वह टीम इंडिया के साथ घूम सकते हैं, खेल सकते हैं, प्रैक्टिस कर सकते हैं. बस वो उनका ड्रेसिंग रूम या चैन्जिंग रूम का इस्तेमाल नहीं कर सकते.
Vaibhav Suryavanshi first training session with team India !! 🔥
— VIKAS (@Vikas662005) June 25, 2026
Vaibhav Sooryavanshi strictly following BCCI's new guidelines at Ireland tour. He was seen walking alone instead of with other players.pic.twitter.com/sLH4vahFl9
यह भी पढ़ें: क्या बारिश की भेंट चढ़ जाएगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू? भारत-आयरलैंड पहले T20I में मौसम बनेगा विलेन!
BCCI ने किए खास इंतजाम
बता दें, विदेशी दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के लिए खास इंतजाम किए हैं. बीसीसीआई ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर वैभव के माता-पिता को उनके साथ भेजा है. बोर्ड ने उनका खर्चा उठा रहा है. बीसीसीआई सेक्रेटरी देवाजीत सैकिया ने जानकारी देते हुए बताया था कि वैभव अभी महज 15 साल के ही हैं. 15 वर्षीय बच्चे को सीनियर टीम के माहौल में ढलने के लिए अपने पेरेंट्स का सपोर्ट चाहिए होता है उर इसी लिए बीसीसीआई ने वैभव के परिजनों को उनके साथ विदेश दौरे में भेजने का फैसला किया है.
आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी