क्या बारिश की भेंट चढ़ जाएगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू? भारत-आयरलैंड पहले T20I में मौसम बनेगा विलेन!
वैभव सूर्यवंशी
IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून को बेलफास्ट में खेला जाना है. इस मैच पर पूरे देश की नजर इसलिए भी टिकी है क्योंकि 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं. हालांकि मैच से पहले बेलफास्ट के मौसम ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मुकाबले पर बारिश का साया पड़ सकता है.
भारत-आयरलैंड पहले मैच में बारिश का साया
बीबीसी वेदर के पूर्वानुसार के मुताबिक शुक्रवार 26 जून को पूरे दिन बेलफास्ट में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है. मैच के समय 30 से 43 प्रतिशत तक बारिश की संभावना जताई जा रही है. इस दौरान तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, ऐसे में मौसम खेलने लायक तो रहेगा, पर बीच-बीच में बारिश मैच में खलल डाल सकती है.
यह भी पढ़ें: क्या आज होगा वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में डेब्यू? बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने तोड़ी चुप्पी
क्या रद्द होगा मैच?
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल बेलफास्ट में लगातार या तेज बारिश की संभावना नहीं जताई जा रही है . दिनभर कई ड्राई स्पेल भी रहने की उम्मीद है. ऐसे में मैच पूरी तरह रद्द होने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है, हालांकि बारिश के कारण मैच में खलल पड़ सकता है और बीच-बीच में मैच रोका जा सकता है. बता दें, पिछले कुछ दिनों से बेलफास्ट का मौसम लगातार बदल रहा है, जिससे सटीक अनुमान लगाना आसान नहीं हैं. अच्छी बात यह है कि मैच के दौरान तेज हवाओं की संभावना नहीं हैं. ऐसे में मैच में सबसे बड़ी चुनौती केवल रुक-रुक कर होने वाले बारिश ही होगी.
वैभव सूर्यवंशी कर सकते हैं डेब्यू
भारत बनाम आयरलैंड पहले टी20 मैच से वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं. अगर पहले मैच के लिए वैभव को प्लेइंग 11 में मौका मिलता है तो वे भारत की पुरुष और महिला टीमों को मिलकार सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.