कप्तान के बदले कप्तान! हार्दिक पंड्या के लिए अक्षर पटेल को छोड़ने को तैयार दिल्ली कैपिटल्स, MI को दिया बड़ा ऑफर

Hardik Pandya Trade: आईपीएल 2026 से पहले ट्रेड विंडो को लेकर चर्चाएं तेज हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या के ट्रेड की रेस में अब दिल्ली कैपिटल्स की भी एंट्री हो गई है.
Axar Patel and Hardik Pandya

अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या

Hardik Pandya Trade: आईपीएल 2026 से पहले ट्रेड विंडो को लेकर चर्चाएं तेज हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या के ट्रेड की रेस में अब दिल्ली कैपिटल्स की भी एंट्री हो गई है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दिल्ली ने हार्दिक के बदले अपने कप्तान अक्षर पटेल और पृथ्वी शॉ को ट्रेड करने का प्रस्ताव मुंबई इंडियंस के सामने रखा है.

कप्तान के बदले कप्तान की डील

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स अपने कप्तान अक्षर पटेल से हार्दिक पंड्या को ट्रेड करना चाहते हैं. रिपोर्टस में तो यह भी दावा किया जा रहा है कि दिल्ली हार्दिक के लिए अक्षर पटेल के साथ पृथ्वी शॉ को भी मुंबई को देने के लिए तैयार है. भारतीय पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के मुताबिक अगर अक्षर पटेल दिल्ली से चले जाते हैं तो यह फ्रेंचाइजी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. अक्षर के जाने के बाद दिल्ली के पास कोई अनुभवी भारतीय स्पिनर नहीं बचेगा और यह फैसला दिल्ली को भारी पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: लंदन के पार्क में बच्चों के साथ मस्ती करते दिखे रोहित शर्मा, बेटे अहान के साथ पहली बार सामने आया VIDEO

चेन्नई के साथ क्यों नहीं हुई डील?

रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने हार्दिक पंड्या को अपनी टीम में शामिल करने के लिए दिलचस्पी दिखाई थी. सीएसके ने हार्दिक के बदले शिवम दुबे के साथ डेवाल्ड ब्रेविस को देने का ऑफर रखा था. इसी के साथ 10 करोड़ रुपये कैश भी. लेकिन मुंबई ने ब्रेविस की जगह आयुष म्हात्रे की मांग की, जिसके कारण ये डील पूरी नहीं हो सकी.

हालांकि इसके बाद सीएसके के CEO काशी विश्वनाथ ने साफ किया था कि हार्दिक पंड्या को लेकर फिलहाल उनके पास किसी तरह का कोई प्रपोजल नहीं आया है. इसी के साथ मुंबई इंडियंस ने भी हार्दिक की ट्रेड की अटकलों को उस समय खारिज कर दिया था.

हार्दिक को क्यों ट्रेड करना चाहती है मुंबई?

हार्दिक पंड्या की कप्तानी में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. इसके अलावा ड्रेसिंग रूम में सीनियर खिलाड़ियों के साथ उनके मतभेद की खबरें भी सामने आई. इसके अलावा उनका व्यतिगत खराब फॉर्म भी उनके ट्रेड की एक वजह माना जा रहा है. मुंबई के पास तिलक वर्मा के रूप में कप्तानी के लिए मजबूत विकल्प मौजूद है. यही कारण है एमआई हार्दिक पंड्या को ट्रेड करना चाह रही है.

ज़रूर पढ़ें