इंटरनेशनल क्रिकेट में खेल सकती हैं अनाया बांगर? ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लेकर क्या है ICC का नियम
अनाया बांगर
Anaya Bangar: भारतीय पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से कम्यूनिटी क्रिकेट खेलने को लेकर हरी झंडी मिल गई है. अनाया जन्म से लड़का थीं, लेकिन इसी साल जेंडर-एफररिंग सर्जरी करवाने के बाद वह लड़की बन गई हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एलीट क्रिकेट में खेलने की अनुमति मिलने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल है की क्या अनाया इंटरनेशनल क्रिकेट में भी खेल सकती हैं? तो आइए जानते हैं ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लेकर क्या कहता है आईसीसी का नियम…
क्या कहता है ICC का नियम?
आईसीसी के नियमों के मुताबिक अनाया बांगर इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल सकती हैं. बता दें, साल 2023 से पहले ऐसा कोई नियम नहीं था कि ट्रांसजेंडर, महिला क्रिकेट में खेल सकते हैं या नहीं.इसका सीधा-सीधा मतलब यह था कि आईसीसी रूल बुक में ट्रांसजेंडर को महिला क्रिकेट में खेलने से रोकने का कोई स्पष्टनियम नहीं था. हालांकि 2023 में आईसीसी ने इसे लेकर सख्त नियम बनाए, जो ट्रांसजेंडर को वुमेन क्रिकेट में हिस्सा लेने से रोकता है.
यह भी पढ़ें: शैफाली वर्मा को सेंडऑफ देना पाकिस्तानी कप्तान को पड़ा भारी, ICC ने सुनाई सजा
इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने वाली पहली ट्रांसजेंडर खिलाड़ी
साल 2023 में डेनियल मैकगाहे इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने वाली पहली ट्रांसजेंडर खिलाड़ी बनी थी, उन्होंने कनाडा के लिए खेलते हुए 6 टी20 मैच खेले. हालांकि नवंबर 2023 में आईसीसी ने वुमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों के खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया, जिसके बाद उन्हें क्रिकेट से संन्यास लेना पड़ा. आईसीसी ने अपने नए नियम में कहा कि जो भी व्यक्ति लड़का बना है या वह किसी भी तरह से पौरुष युवावस्था से गुजरा है, वह इंटरनेशनल लेवल वुमेंस क्रिकेट में भाग नहीं ले सकता. फिर चाहे उसने कैसी भी सर्जरी क्यों न करवाई हो.
अनाया ने BCCI से की थी मांग
बता दें, अनाया बांगर ने बीसीसीआई से अनौपचारिक रूप से महिला क्रिकेट में खेलने को लेकर मांग कई थी, जिसपर बोर्ड की ओर से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भी आईसीसी के इस नियम का पालन करता है और इसी वजह से बोर्ड ने अनाया की इस मांग का कोई जवाब नहीं दिया. अनाया ने इसे निराशाजनक बताया था.