CSK vs PBKS: चेपॉक में सीएसके के सामने होगी पंजाब की चुनौती, जानें किस टीम का पलड़ा भारी

CSK vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सांतवां मुकाबला आज शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.
CSK vs PBKS

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स

CSK vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सांतवां मुकाबला आज शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. पिछले सीजन चेन्नई को अपने घर पर ही पंजाब के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में इस आगामी मैच से पहले आइए देखते हैं, दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसे हैं और किस टीम का पलड़ा भारी है?

चेन्नई बनाम पंजाब हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है. अब तक खेले गए 32 मुकाबलों में 16 मैचों में चेन्नई को जीत मिली, तो वहीं 16 मैचों में पंजाब ने जीत हासिल की. आंकड़े गंवाह देते हैं कि दोनों टीमों के बीच हमेशा कांटे की टक्कर देखने को मिलती है.

यह भी पढ़ें: केकेआर की हार में भी रिंकू सिंह ने रचा इतिहास, रसल को पछाड़ कर नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

पिछले 5 मैचों में पंजाब का दबदबा

आईपीएल 2023 से अब तक चेन्नई और पंजाब की टीमों के बीच कुल 5 मैच खेले गए हैं, इन पांच मैचों में पंजाब का दबदबा देखने को मिला है.पिछले 5 मैचों में पंजाब की टीम ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं केवल एक मुकाबले में चेन्नई को जीत मिली हैं.

चेपॉक में किसका पलड़ा भारी?

चेपॉक की बात करें, तो यहां भी पंजाब किंग्स का ही पलड़ा भारी है. दोनों टीमें अब तक कुल 9 बार इस मैदान में आमने-सामने रही, जिसमें 5 बार पंजाब को जीत मिली, तो वहीं 4 बार चेन्नई को जीत मिली. अब यह देखना दिलचस्प होगा की आज के मैच में किसकी जीत होती है. बता दें आखिरी बार चेन्नई ने पंजाब को आईपीएल 2024 के दौरान हराया था. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे. इन दोनों मुकाबलों में पंजाब ने जीत दर्ज की थी.

ज़रूर पढ़ें