IPL 2026: कौन है चेन्नई-पंजाब के मैच में दिखी मिस्ट्री गर्ल, इस क्रिकेटर के साथ हो रही डेटिंग की चर्चा
वायरल गर्ल
IPL 2026: आईपीएल 2026 में शुक्रवार को चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच जबरदस्त मुकाबला खेला गया. हालांकि इस मैच में पंजाब की जीत हुई और टीम ने 210 रनों का लक्ष्य 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. पंजाब की ये लगातार दूसरी जीत थी और चेन्नई की लगातार दूसरी हार मिली. हालांकि इस मैच में पंजाब की रन चेज से ज्यादा एक मिस्ट्री गर्ल की चर्चा ज्यादा हो रही है.
नेहाल वढेरा के साथ डेटिंग की चर्चा
वायरल हो रही मिस्ट्री गर्ल का नाम पंजाब किंग्स के राइजिंग स्टार निहाल वढ़ेरा के साथ जाोड़ा जा रहा है. सी रिपोर्ट्स हैं कि मिस्ट्री गर्ल पंजाब किंग्स के बल्लेबाज नेहाल वढेरा को डेट कर रही हैं. मिस्ट्री गर्ल को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला में स्पॉट किया गया. मिस्ट्री गर्ल के मैच देखते हुए कई फोटो वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. दावा है कि ये निहाल वढ़ेरा की गर्लफ्रैंड हैं. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई हैं.
Kashmira Pardeshi at Chepauk Stadium for support PBKS and Nehal Wadhera #PBKSvsCSK#CSK#PBKS pic.twitter.com/bZV3AKTaZj
— Rajkumar (@itzrajkumarxx) April 3, 2026
मिस्ट्री गर्ल का क्या है नाम?
मगर फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर मिस्ट्री गर्ल कौन है? जिसका नाम क्रिकेटर नेहाल वढेरा संग जुड़ रहा है. बता दें कि मिस्ट्री गर्ल का नाम कश्मीरा परदेशी बताया जा रहा है. इस समय वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. उनकी प्रोफाइल के अनुसार वो एक एक्ट्रेस हैं. उन्होंने तमिल, तेलुगू और हिंदी फिल्मों में काम किया है.
2018 में करियर की शुरुआत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2018 में तेलुगू फिल्म नर्तनशाला से की. फिर साल 2019 में फिल्म ‘सिवाप्पू मंजल पचाई’ से तमिल में में डेब्यू किया. उसी साल वो हिंदी फिल्म ‘मिशन मंगल’ में भी नजर आईं. उन्होंने 2023 में हिंदी वेब सीरीज ‘द फ्रीलांसर’ में भी काम किया है.
यह भी पढ़ें: DC vs MI: दिल्ली ने मुंबई को 6 विकेट से रौंदा, समीर रिजवी ने खेली 90 रनों की विस्फोटक पारी
खबर बढ़ाई जा रही है….