IPL 2026: साउथ अफ्रीका का ये गेंदबाज हुआ SRH में शामिल, कहीं CSK के न बन जाए मुसीबत! 2024 में किया था डेब्यू

CSKvsSRH: आईपीएल 2026 के 27वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ भिड़ने वाली है. इससे पहले एसआरएच में साउथ अफ्रीका के इस गेंदबाज की एंट्री हुई है.
Gerald-Coetzee

गेराल्ड कोएत्जी

IPL 2026: आईपीएल 2026 के 27वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ भिड़ने वाली है. ये मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाना है. दोनों टीमों के लिए यह सीजन अब तक मिला-जुला रहा है. CSK और SRH दोनों ने ही अब तक अपने 5 मैचों में से 2-2 मैच जीते हैं. मैच से पहले हैदराबाद की टीम के लिए अच्छी खबर है.

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज की एंट्री

दरअसल सनराइजर्स की टीम से साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज Gerald Coetzee की एंट्री हो गई है. वह डेविड पायने के रिप्लेसमेंट के रुप में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़े है. इसकी जानकारी फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी. बता दें कि साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज Gerald Coetzee इससे पहले दो फ्रेंचाइजों के लिए आईपीएल खेल चुके हैं. पिछले मैच से जीत की लय में आई सीएसके के लिए ये विकेट टेकर गेंदबाज मुसीबत बन सकता है.

2024 में आईपीएल डेब्यू

Gerald Coetzee ने साल 2024 में आईपीएल डेब्यू किया था. उस सीजन ये मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे थे. अपने डेब्यू सीजन में इन्होंने 10 मैचों में 13 विकेट लेकर खूब तबाही मचाई थी. इसके बाद अगले साल यानी साल 2025 में गुजरात ने उन्हें 2.4 करोड़ की रकम देकर खरीदा. हालांकि गुजरात के लिए खेलने के लिए उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले. जीटी के लिए Gerald Coetzee चार मैच खेले और 2 विकेट हासिल किए.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 (Likely Playing XI)

Sunrisers Hyderabad (SRH)

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा. इम्पैक्ट प्लेयर: स्मरन रविचंद्रन, साकिब हुसैन, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, हर्षल पटेल.

Chennai Super Kings (CSK)

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद. इम्पैक्ट प्लेयर: मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी.

ये भी पढ़ेंः दुर्लभ बीमारी से जूझ रही बच्ची, झारखंड में इलाज नहीं था संभव.. हेमंत सरकार ने 15 करोड़ के इंजेक्शन को दी मंजूरी

ज़रूर पढ़ें