DC vs GT: क्या दिल्ली के खिलाफ प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे शुभमन गिल? देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
शुभमन गिल
DC vs GT: इंडियन प्रीमिर लीग 2026 का 14वां मुकाबला आज बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले फैंस के मन में एक ही सवाल हैं कि क्या गुजरात टाइटंस के नियमित कप्तान शुभमन गिल इस मैच खेलेंगे या नहीं? बता दें, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुजरात के पिछले मैच में गिल प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे. उनकी जगह रशीद खान ने कप्तानी संभाली थी.
क्या दिल्ली के खिलाफ खेलेंगे शुभमन गिल?
बता दें, मांसपेशियों में खिचाव के कारण गुजरात टाइटंस के नियमित कप्तान शुभमन गिल पिछला मैच नहीं खेल पाए थे. उनकी अनुपस्थिति में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ राशिद खान ने कप्तानी संभाली थी. हालांकि उस मैच में गुजरात को 6 रन से हार का सामना करना पड़ा था. स्टैंड-इन कप्तान रशीद खान के मुताबिक गिल दिल्ली के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकते हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि वह प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे.
दिल्ली की प्लेइंग 11 में नहीं होगा बदलाव!
आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब तक शानदार लय में नजर आ रही है. इस सीजन दिल्ली ने अब तक कुल 2 मुकाबले खेले हैं. इन दोनों मैचों में दिल्ली की टीम को शानदार जीत मिली हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि गुजरात के खिलाफ अपनी जीत की लय बरकरार रखने के लिए दिल्ली की टीम अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं करेगी. वहीं, गुजरात की प्लेइंग 11 में कप्तान गिल की वापसी से बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स- केएल राहुल, पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
गुजरात टाइटंस– शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा/जेसन होल्डर, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा