DC vs MI: दिल्ली ने मुंबई को 6 विकेट से रौंदा, समीर रिजवी ने खेली 90 रनों की विस्फोटक पारी
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
DC vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 8वां मुकाबला आज शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली हैं. इस मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनका यह फैसला सही साबित हुआ.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. नतीजा यह रहा मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने युवा स्टार बल्लेबाज समीर रिजवी की विस्फोटक पारी के दम पर 18 ओवर में ही 4 विकेट खोकर 164 रन बना दिए और 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया.
यह भी पढ़ें: DC vs MI: दिल्ली के खिलाफ हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में सूर्या ने संभाली टीम की कमान, खेली अर्धशतकीय पारी
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स- केएल राहुल, पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह