DC vs MI: मुंबई के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे समीर रिजवी, 90 रन की तूफानी पारी खेल दिल्ली को दिलाई बड़ी जीत

DC vs MI: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए युवा स्टार बल्लेबाज समीर रिजवी ने लगातार दूसरी फिफ्टी जड़ दी है.
Sameer Rizvi

समीर रिजवी

DC vs MI: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए युवा स्टार बल्लेबाज समीर रिजवी ने लगातार दूसरी फिफ्टी जड़ दी है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उनका बल्ला मुंबई इंडियंस के खिलाफ जमकर बोला है. इस मैच में उन्होंने 90 रन की तूफानी पारी खेली और दिल्ली की जीत में अहम भूमिका निभाई.

मुंबई के खिलाफ जमकर बोला समीर रिजवी का बल्ला

मुंबई इंडियंस द्वारा दिए गए 163 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही. दिल्ली को पहले ही ओवर में केएल राहुल और नीतीश राणा के रूप में बड़े झटके लगे. इसके बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे समीर रिजवी ने मोर्चा संभाला और अपनी टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया. इस मैच में रिजवी ने चौकों-छक्कों की झड़ी लगते हुए मुंबई के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और 51 गेंदों में 90 रन की तूफानी पारी खेली. 22 साल के रिजवी ने अपनी इस पारी में 7 चौके और 7 छक्के जड़े.

यह भी पढ़ें: DC vs MI: दिल्ली ने मुंबई को 6 विकेट से रौंदा, समीर रिजवी ने खेली 90 रनों की विस्फोटक पारी

जड़ी लगातार दूसरी फिफ्टी

बता दें आईपीएल 2026 में समीर रिजवी की बैक टू बैक ये दूसरी फिफ्टी रही. इससे पहले उन्होंने सीजन के अपने पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों म,एन 70 रनों की तूफानी पारी खेली थी. उनकी इस पारी में 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे. इस मैच में भी दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी.

बनाया खास रिकॉर्ड

मुंबई के खिलाफ 90 रन की तूफानी पारी खेलने के साथ ही रिजवी ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. वह आईपीएल में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में उनसे आगे जोस बटलर हैं. मुंबई के खिलाफ इस तूफानी पारी के बदौलत वह ऑरेंज कैप होल्डर भी बन गए हैं.

ज़रूर पढ़ें