दीप्ति शर्मा ने 83 गेंदों में शतक जड़कर रचा इतिहास, बनाए 3 खास रिकॉर्ड
दीप्ति शर्मा
Deepti Sharma: टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. वडोदरा में जारी इस मुकाबले में दीप्ति ने 86 गेंदों में 106 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 15 चौके शामिल रहे. इस दौरान उन्होंने 83 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. वनडे क्रिकेट में करीब 9 साल बाद दीप्ति ने कोई शतक जड़ा है. इसी के साथ उन्होंने 3 बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं.
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास
वडोदरा में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 148 रनों के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी दीप्ति शर्मा ने पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर पारी संभाली. दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 153 रनों की साझेदारी की. इस दौरान उन्होंने 83 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. वनडे क्रिकेट में यह दीप्ति का दूसरा शतक रहा. इस सेंचुरी के साथ दीप्ति नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए वनडे में शतक जड़ने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं. इस मामले में उन्होंने ऋचा घोष को पीछे छोड़ दिया है.
Deepti Sharma becomes the first Indian woman to score an ODI hundred at No. 6 or lower. Richa Ghosh’s 94 against South Africa at Vizag last year was the previous highest score. https://t.co/iHbHYz2zzu
— Cricbuzz (@cricbuzz) October 25, 2026
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ गुलाबी जर्सी पहन मैदान पर क्यों उतरी पाकिस्तान टीम? जानें वजह
ODI में जड़ी पांचवीं सबसे तेज सेंचुरी
दीप्ति शर्मा ने वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज पांचवां शतक जड़ दिया है. वह ऐसा करने वाली तीसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं. उनसे पहले स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ये कारनामा कर चुकी हैं. भारत के लिए इस फॉर्मैट में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में खेले गए मैच में 50 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था. अब 83 गेंदों में सेंचुरी पूरी कर दीप्ति शर्मा ने इस खास क्लब में एंट्री कर ली है.
हरमनप्रीत कौर के साथ की 153 रनों की साझेदारी
इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा के बीच 153 रनों की साझेदारी हुई, वनडे में भारतीय महिला टीम की ओर से पांचवें या उससे निचले क्रम के विकेट के लिए ये सबसे बड़ी साझेदारी है. इसने 2022 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ स्नेह राणा और पूजा वस्त्राकर द्वारा बनाई गई 122 रनों की पिछली साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.