IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ ‘करो या मरो’ मुकाबला आज, हारते ही टीम इंडिया के नाम दर्ज होगा अनचाहा रिकॉर्ड

IND vs ENG: अगर भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टी20 मैच हार जाती है तो उसके नाम 14 साल में पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हारने का अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो सकता है.
IND vs ENG

भारत बनाम इंग्लैंड

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज 9 जुलाई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा. यह मैच टीम इंडिया के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि सीरीज में बने रहने के साथ-साथ एक खास रिकॉर्ड भी दांव पर लगा है. अगर भारतीय टीम इस मैच में हार जाती है तो उसके नाम 14 साल में पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हारने का अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो सकता है.

भारत के ऊपर पहली बार सीरीज हारने का खतरा

ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में होने वाले चौथे टी20 मैच में भारतीय टीम को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. अगर टीम इंडिया ये मैच जीत जाती है, तो उसके पास सीरीज बचाने का एक और मौका रहेगा और पांचवें और आखिरी टी20 मैच में इसका फैसला होगा. मगर ब्रिस्टल में भी अगर टीम इंडिया हार जाती है तो उसे पहली बार इंग्लैंड के हाथों टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: चौथे टी20 के लिए बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, संजू सैमसन की वापसी, इन 2 खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता

14 सालों में एक भी सीरीज नही हारा भारत

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का सफर दिसंबर 2012 में शुरू हुआ था. तब पहली ही सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी. मगर उसके बाद जीतने भी दो या उससे ज्यादा मैचों की टी20 सीरीज हुई उन सभी में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की. 2012 से 2026 के बीच दोनों देशों के बीच 14 सालों में 6 ऐसी सीरीज खेली गई, जिसमें 5 में भारत ने जीत दर्ज की और 1 सीरीज ड्रॉ रही. भारत और इंग्लैंड के बीच यह सातवीं सीरीज है और यहां टीम इंडिया पहली बार हार का दाग झेल सकती है.

मौजूदा सीरीज में 0-2 से पीछे भारत

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 0-2 से पीछे चल रही है. बारिश के कारण पहला मैच रद्द होने के बाद भारतीय टीम को अगले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा. अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया की नजर चौथे टी20 मैच पर टिकी हुई है, जिसे वह हर हाल में जितना चाहेंगे.

ज़रूर पढ़ें