क्या RCB की प्लेइंग 11 में 4 की जगह 5 विदेशी खिलाड़ी हैं शामिल? जब विराट कोहली को देना पड़ा सवाल का जवाब
विराट कोहली
Virat Kohli: आईपीएल 2026 के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का फेमस शो आरसीबी इनसाइडर एक बार फिर सुर्खियों में बना हुआ है. इस बार शो का लेटेस्ट एपिसोड रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जहां मिस्टर नाग्स ने विराट कोहली से मजेदार सवाल किया. लेटेस्ट एपिसोड में मिस्टर नाग्स का किरदार निभा रहे दानिश सैट कोहली से पूछते हैं कि क्या आरसीबी पांच ओवरसीज (विदेशी) खिलाड़ियों के साथ खेल रही है?
क्या 5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही आरसीबी?
इस सवाल का जवाब देते हुए विराट कोहली ने हंसते हुए दिया और कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि आप असल में पूछ क्या रहे हैं? उन्होंने आगे कहा मुझसे क्यों पूछ रहे हो, विदेशी खिलाड़ियों से पूछो. मैं विदेशी खिलाड़ी नहीं हूं.दरअसल विराट कोहली ज्यादातर समय लंदन में बिताते हैं, वह अक्सर भारत के लिए मैच खेलने के बाद लंदन पहुंच जाते हैं, इसी बात को लेकर लोग उनपर तंज कस रहे हैं.
Will AI finally take Mr. Nags’s job? 𝗟𝗮𝘀𝘁 𝗡𝗮𝗴𝘀 𝘅 𝗩𝗶𝗿𝗮𝘁 𝗩𝗶𝗱𝗲𝗼?? 🤯🤯🤯
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 4, 2026
In this episode of 𝗥𝗖𝗕 𝗜𝗻𝘀𝗶𝗱𝗲𝗿 𝘄𝗶𝘁𝗵 𝗠𝗿. 𝗡𝗮𝗴𝘀 𝗳𝘁. 𝗩𝗶𝗿𝗮𝘁 𝗞𝗼𝗵𝗹𝗶 the OG legends of ‘uru talk about haircuts, speculations on Social Media, and Virat’s debut in… pic.twitter.com/vvUcaSo3cu
ट्रॉफी जीतने पर क्या बोले कोहली?
इसके बाद इस एपिसोड में नाग्स ट्रॉफी जीतने को लेकर कोहली से सवाल किया, जिसपर जवाब देते हुए कोहली कहते हैं कि खिताब जीतने के बाद उन्हें ‘Monkey Off The Back’जैसा फील हुआ, जिसका मतलब लंबे समय का प्रेसर खत्म हो गया.
नए लुक को लेकर भी की बात
आरसीबी इनसाइडर के लेटेस्ट एपिसोड में किंग कोहली के न्यू लुक और उनके टैटू को लेकर चर्चा होती है. नाग्स कोहली से उनके नए हेयरकट पर डीटेल्स में सवाल करते हैं,इसपर कोहली मुस्कुराते हुए कहते हैं कि उन्हें ये सब पसंद है और इससे वह अच्छा फील करते हैं, जिसका असर उनकी पेरफ़ॉर्मेंस पर दिखता है. इस एपिसोड में सबसे ज्यादा मजेदार पल तब आया जब कोहली नाग्स से बोलते हैं कि अगर आप ऐसे ही मुझसे सवाल करते रहेंगे, तो मैं अगले साल AI के जरिए इंटरव्यू दूंगा.