क्या स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल का हुआ पैचअप? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मची हलचल

Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और उनके एक्स बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल एक बार फिर सुर्खियों में हैं.
Smriti Mandhana-Palash Mucchal

स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल

Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और उनके एक्स बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद दोनों के बीच सुलह और पैच-अप की अटकलें तेज हो गई हैं. इस सब के बीच फैंस के जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या सच में दोनों के बीच सुलह हो गई हैं या फिर यह एक महज संयोग है.

क्या स्मृति-पलाश का हुआ पैच-अप?

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं, जिसमें स्मृति मंधाना के परिवार और पलाश मुच्छल की बहन के बीच बातचीत और सहज माहौल देखने को मिला. वायरल वीडियो में स्मृति के पिता और पलाश की बहन सिंगर पलक मुच्छल एक साथ नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पलक मंधाना के पिता के पैर छूती हैं और गर्मजोशी से उनका स्वागत करती हैं.

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.कई लोग इसे दोनों परिवारों के बीच फिर से नजदीकियों का संकेत मान रहे हैं, तो कुछ इसे महज एक सामान्य मुलाकात बता रहे हैं. कुछ लोगों ने तो यहां तक कयास लगाने शुरू कर दिए कि मंधाना और पलाश एक बार फिर साथ आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: मुंबई के खिलाफ छक्कों की झड़ी लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, ईशान-पंत का तोड़ा रिकॉर्ड

पिछले साल टूटी थी शादी

गौरतलब है कि साल नवंबर 2025 में स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी की खबरें जोरों पर थीं. लेकिन ऐन मौके पर शादी टल गई और बाद में दोनों के अलग होने की खबरें सामने आईं. शुरुआत में इसकी वजह स्मृति के पिता कई तबीयत बिगड़ने कई बात सामने आई, लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर कुछ विवादित दावे भी सामने आए, जिससे मामला और सुर्खियों में आ गया. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि स्मृति के साथ रहते हुए पलाश कई अन्य महिलाओं के साथ रिलेशन में थे. हालांकि पलाश ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया था.

ज़रूर पढ़ें