मुंबई के खिलाफ छक्कों की झड़ी लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, ईशान-पंत का तोड़ा रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी तूफानी पारी में 5 छक्के जड़कर नया इतिहास रच दिया है.
Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का कहर जारी हैं. मंगलवार को मुंबई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव ने महज 14 गेंदों में 39 रन की विस्फोटक पारी खेली. उनकी इस तूफानी पारी में 1 चौका और 5 छक्के शामिल थे. इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ वैभव ने इतिहास रच दिया है. वह तक किशोर खिलाड़ी के रूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और ऋषभ पंत के नाम दर्ज था.

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी तूफानी पारी में 5 छक्के जड़कर नया इतिहास रच दिया है. बता दे, उन्होंने आईपीएल इतिहास में एक किशोर खिलाड़ी के रूप में सबसे अधिक 35 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है. वैभव ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए सिर्फ 10 पारियों में यह कारनामा अपने नाम कर लिया है. इससे पहले बतौर किशोर खिलाड़ी सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड ईशान किशन और ऋषभ पंत के नाम दर्ज था, जिन्होंने 30-30 छक्के जड़े थे.

यह भी पढ़ें: मुंबई के खिलाफ जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया पर ऐसा क्या लिखा? होने लगी चर्चा

धोनी-रैना-रसेल की बराबरी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंदों में 39 रन की विस्फोटक पारी खेली, जसीमें बुमराह के खिलाफ 2 छक्के भी शामिल थे. बुमराह के खिलाफ 2 छक्के जड़ने के साथ ही उन्होंने एम एस धोनी, सुरेश रैना और आंद्रे रसेल की बराबरी कर ली है. बता दें, बुमराह के खिलाफ धोनी 64 मैचों में 2 छक्के मार पाए है, तो वहीं रैना को 37 और रसेल को 44 मैच लगे. लेकिन सूर्यावंशी ने महज 3 गेंदों में ही जसप्रीत बुमराह के खिलाफ 2 छक्के जड़ दिए.

बता दें, टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, निकोलस पुरान और ट्रेविस हेड जैसे विस्फोटक बल्लेबाज भी बुमराह के खिलाफ छक्के नहीं मार पाए हैं. लेकिन वैभव् सूर्यवंशी ने महज 3 गेंदों में ही यह कारनामा कर दिखाया.

ज़रूर पढ़ें