भारत से नंबर-1 का ताज छीनना चाहता है इंग्लैंड, कप्तान हैरी ब्रूक का बड़ा बयान
भारत बनाम इंग्लैंड
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के साथ भारतीय टीम इस सीरीज में 3-0 से पिछड़ गई है. इंग्लैंड दौरे पर लगातार खराब प्रदर्शन के बाद अब भारत का नंबर 1 ताज भी खतरे में नजर आ रहा है. इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भी साफ कर दिया है कि उनकी नजर अब न सिर्फ सीरीज जीतने पर है बल्कि दुनिया की नंबर-1 टी20 टीम बनने पर है.
मुश्किल में भारत का ताज
पांच मैचों की टी20 सीरीज में इंग्लैंड ने 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. अब दोनों टीमों के बीच पांचवां और आखिरी मुकाबला 11 जुलाई को साउथहैंप्टन में खेला जाएगा. अगर हैरी ब्रूक की टीम इस मैच में भी जीत दर्ज कर लेती है तो वह सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ कर देगी. इस जीत के साथ इंग्लिश टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में भी भारत को पीछे छोड़कर टॉप पर आ जाएगी.
"To beat India 4-0 would be a pretty special series win… and to go World Number 1 would be even better!"
— Rajat Jain (@RajatJain) July 10, 2026
— 🗣️Harry Brook pic.twitter.com/CHrZnJASxH
यह भी पढ़ें: लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी, चौथे टी-20 मैच में महज इतने रन बनाकर हुए आउट, VIDEO
हैरी ब्रूक ने क्या कहा?
ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेले गए चौथे टी20 मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि टीम को बताया गया है कि अगर वह आखिरी मैच जीत जाती है तो वह दुनिया की नंबर 1 टी20 टीम बन सकती है. उन्होंने कहा भारत एक मजबूत टीम है.हालांकि इस सीरीज में वह अपने पुराने अंदाज में नहीं दिखा.इस दौरान ब्रूक ने कहा भारत को 4-0 से हराना एक खास उपलब्धि होगी और नंबर 1 बनना उनका सबसे बड़ा टारगेट होगा.
सालों से नंबर 1 पर भारत का कब्जा
बता दें, फरवरी 2022 से लगातार भारत आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में टॉप पर बना हुआ है. इस दौरान टीम इंडिया ने कई द्विपक्षीय सीरीज जीतीं. इतना ही नहीं भारत ने लगातार दो बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी अपने नाम किया. साल 2024 में भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. इसके बाद 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी.