इस क्रिकेटर के लंबे बाल देख हैरान हुए फैंस, वायरल वीडियो पर बोले- कौन सा तेल लगाते हो भाई?

Cricketer 's Long Hair: क्रिकेट के मैदान पर सिर्फ खेल ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों का अनोखा लुक भी सोशल मीडिया पर गदर मचा देता है. टीम इंडिया के भी कई खिलाड़ी अपने यूनीक स्टाइल के कारण अक्सर फैंस के बीच वायरल होते रहे हैं.
Cricketer 's Long Hair

क्रिकेटर के लंबे बाल

Cricketer ‘s Long Hair: क्रिकेट के मैदान पर सिर्फ खेल ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों का अनोखा लुक भी सोशल मीडिया पर गदर मचा देता है. टीम इंडिया के भी कई खिलाड़ी अपने यूनीक स्टाइल के कारण अक्सर फैंस के बीच वायरल होते रहे हैं. भारतीय टीम के दिग्गज पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर की शुरुआत लंबे बालों के साथ की थी, माही के लंबे बालों की चर्चा सालों साल तक फैंस के बीच होती रही है. अब एक और क्रिकेटर ने अपने बड़े बालों से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

क्रिकेटर के लंबे बाल देख हैरान हुए फैंस

दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों श्रीलंका के एक लोकल क्रिकेटर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दिलचस्प बात यह है कि ये खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी के लिए नहीं, बल्कि अपने लंबे घने बालों के लिए सुर्खियां बटोर रहा है. वायरल वीडियो में जैसे ही श्रीलंकाई खिलाड़ी बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज में उतरा, उसके लंबे बालों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. खिलाड़ी ने अपने बालों को लंबी और गुंथी हुई लटों से स्टाइल कर रखा है. खिलाड़ी के बालों की लंबाई इतनी ज्यादा थी कि हर कोई उन्हें देखकर हैरान रह गया.

यह भी पढ़ें: दिल टूटा, उम्मीद अभी…, टीम इंडिया में जगह न मिलने पर छलका क्रुणाल पंड्या का दर्द, इंस्टा स्टोरी वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

श्रीलंकाई क्रिकेटर के लंबे बालों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस ये सोच कर हैरान हैं कि इतने लंबे और घने बालों के साथ कोई खिलाड़ी इतनी आसानी से कैसे मैदान पर खेल सकता है. क्रिकेटर के इस अनोखे स्टाइल के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई है.

फैंस कर रहे मजेदार कमेंट्स

क्रिकेटर के वायरल वीडियो में सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने मजे लेते हुए पूछा कि भाई, आखिर कौन सा तेल लगाते हो? वहीं, कई अन्य यूजर्स ने क्रिकेटर के इस लुक और स्वैग की तारीफ की. कुछ लोगों ने तो मजाक-मजाक में यह तक कह दिया कि भाई की बल्लेबाजी से ज्यादा तो उनके बालों की तारीफ होनी चाहिए और उन्हें तालियां मिलनी चाहिए.

ज़रूर पढ़ें