FIFA WC 2026: पुर्तगाल के खिलाफ कांगो ने दिखाया दम, पहले मैच में गोल को तरसे Ronaldo
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
Congo Holds Portugal Firm: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. अपने पहले ही मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम को डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा. इस मैच में स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो गोल के लिए तरसते नजर आए. वो डीआर कांगो के खिलाफ एक भी गोल नहीं दाग पाए और अंत में मैच 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ.
पुर्तगाल के लिए जोआओ नेवेस ने दागा गोल
पुर्तगाल और कांगो के बीच यह मुकाबला अमेरिका के हाउस्टन स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में पुर्तगाल ने शुरुआत से अपना दबदबा बनाए रखा और मैच के छठे मिनट में ही टीम ने अपना पहला गोल किया. पुर्तगाल के ओर से जोआओ नेवेस ने पहला गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी. इसके बाद वापसी करने के लिए कांगो ने पूरा जोर लगाया, लेकिन पहले हाफ के आखिरी टाइम तक वह कोई गोल नहीं कर सके. हालांकि, पहले हाफ के एक्स्ट्रा टाइम में आर्थर मासुआकू के सटीक क्रॉस पर योआने विस्सा ने दमदार हेडर लगाकर इतिहास रच दिया और गोल दागते हुए टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया.
🚨 WATCH: What a chance for Cristiano Ronaldo! 🤯
— World Cup 2026 (@WorldCupMedia_) June 18, 2026
It was inches away from being a goal. So close… but the dream is still alive. 🇵🇹🐐🏆 pic.twitter.com/6pfg3QFq72
गोल को तरसे रोनाल्डो
इस मैच में पुर्तगाल के कप्तान और स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने टीम को बढ़त दिलाने के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन वह गोल करने में नाकाम रहे. कंजों के मजबूत डिफेंस ने उन्हें गोल दागने नहीं दिया. हालांकि मुकाबले के दौरान गेंद ज्यादातर समय पुर्तगाल के कब्जे में ही रही, लेकिन इसके बावजूद टीम दूसरा गोल करने में कामयाब नहीं रही.
रोनाल्डो ने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
इस मैच में भले ही पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो कोई गोल नहीं कर पाए हो, लेकिन मैच में उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वो 41 साल 132 दिन की उम्र में फीफा वर्ल्ड कप मैच की शुरुआत करने वाले सबसे उम्रदराज आउटफील्ड खिलाड़ी बन गए हैं. इसके अलावा फुटबॉल करियर में यह रोनाल्डो का 23वां वर्ल्ड कप मुकाबला था.