FIFA WC: फ्रांस को हराकर 16 साल बाद फाइनल में पहुंचा स्पेन, अब दूसरे खिताब से एक कदम दूर
स्पेन
Spain Beats France Reaches Final: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया है. डलास स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. बता दें, स्पेन की टीम 16 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है.
सेमीफाइनल में स्पेन का दबदबा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला डलास स्टेडियम में फ्रांस और स्पेन के बीच खेला गया. इस मैच में स्पेन ने शुरुआत से ही अपना दबदबा कयाम रखा. मुकाबले के दौरान भले ही फ्रांस ने गेंद को ज्यादा हिट किया पर वो उसे गोल में तब्दील करने में कामयाब नहीं रहे. स्पेन ने इस मैच के दोनों हाफ में एक-एक गोल किए.
SPAIN STORMS INTO WORLD CUP FINAL 🏆
— The Khel India (@TheKhelIndia) July 15, 2026
– Beats France 2-0 in the Semi Final 🔥 pic.twitter.com/zcoCBIsuUQ
यह भी पढ़ें: क्या FIFA वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेंगे Cristiano Ronaldo? बहन ने किया बड़ा खुलासा
स्पेन ने किए 2 गोल
स्पेन ने पहला गोल मैच के पहले हाफ के 22वें मिनट में किया. स्पेन के लिए ये गोल माइकल ओयरजबई ने किआ था. फीफा वर्ल्ड कप 2026 में माइकल का यह 5वां गोल रहा. ओयरजबई के इस गोल के साथ स्पेन ने पहले हाफ में 1-0 की बढ़त हासिल की. इसके बाद दूसरे हाफ के 13वें मिनट के बाद ही स्पेन ने फ्रांस के गोलपोस्ट पर अपना दूसरा गोल दाग. स्पेन के लिए यह दूसरा गोल मैच के 58वें मिनट में पेड्रो पोरो ने किया.
16 साल बाद फाइनल में स्पेन
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच में स्पेन ने फ्रांस को हराकर 16 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल का टिकट कटाया है. 2010 में आखिरी बार स्पेन की टीम फाइनल में पहुंची थी तब उसने अपना पहला खिताब जीता था. अब स्पेन की नजर दूसरे खिताब पर होगी. वहीं, फुटबॉल वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में फ्रांस को 40 साल बाद हार का सामना करना पड़ा. आखिरी बार 1986 में फ्रांस ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच हारा था.