बेंगलुरू में कार रोककर ओलों का मजा लेते दिखे पूर्व भारतीय क्रिकेटर, वायरल VIDEO के बीच IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
वेंकटेश प्रसाद
Venkatesh Prasad: बंगलुरु में अचानक बदले मौसम के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद एक अलग ही अंदाज में नजर आए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. तेज बारिश और ओलावृष्टि के बीच प्रसाद कार से उतरकर ओलों का मजा लेते दिखे. उनका यह वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.
वेंकटेश प्रसाद ने लिया ओलावृष्टि का मजा
दरअसल, 29 अप्रैल को बेंगलुरू में मौसम ने अचानक करवट ली और शहर के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे. इसी दौरान पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने इस नजारे का आनंद लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रसाद पहले अपनी कार से बाहर निकालकर ओलावृष्टि को देखते हैं, फिर सड़क पर गिरे ओलों को हाथ में उठाकर खेलने लगते हैं. इसके बाद वह एक ओले को चखते भी है.
यह भी पढ़ें: Rohit Sharma: 39 साल के हुए रोहित शर्मा,जानें क्यों हैं हिटमैन क्रिकेट के असली बादशाह
सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
वेंकटेश प्रसाद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, जब ओलावृष्टि होती है, तो आप सवाल नहीं पूछते, बस फिर से बच्चे बन जाते हैं!
जैसा कि कहते हैं, दिल तो बच्चा है जी! उनका यह अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है.
When you get a hailstorm , you don’t ask questions, you just become a child again!
— Venkatesh Prasad (@venkateshprasad) April 30, 2026
As they say, Dil toh bachcha hai ji!#NammaBengaluru pic.twitter.com/NR3x2Gu1q1
IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
इस वायरल वीडियो के बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बेंगलुरू में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. विभाग के मुताबिक गरज-चमक और बिजली के साथ करीब 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के चलते कुछ समय के लिए जनजीवन प्रभावित हो गया है.
कुछ ऐसा रहा क्रिकेट करियर
56 वर्षीय पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने 1994 में वनडे और 1996 में टेस्ट डेब्यू किया था. उन्होंने 33 टेस्ट मैचों में 96 विकेट लिए हैं. वहीं 161 वनडे में उनके नाम 196 विकेट दर्ज हैं. 1999 में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 33 रन देकर 6 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.