बेंगलुरु में बड़ा हादसा, पत्थर की खदान में चट्टान खिसकने से 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत

Bengaluru Quarry Rockslide Incident: बेंगलुरु के मादापट्टना इलाके में गुरुवार की सुबह पत्थर की एक खदान में चट्टान ढह गई, जिसकी वजह से 7 मजदूरों की मौत हो गई. जबकि कई मजदूर घायल हुए हैं.
Bengluru Encident

बेंगलुरु में पत्थर की खदान ढहने से 7 मजदूरों की मौत

Seven Bihar Workers Killed: बेंगलुरु के मादापट्टना इलाके में बड़ा हादसा हो गया है. गुरुवार की सुबह यहां पत्थर की एक खदान में चट्टान ढह गई, जिसकी वजह से 7 मजदूरों की मौत हो गई. जबकि कई मजदूर घायल बताए जा रहे हैं. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने हादसे पर दुख जताया है और नियमों के उल्लंघन करने वाली खदानों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की बात कही है.

जानकारी के अनुसार, इस हादसे में जिन 7 मजदूरों की मौत हुई है. वे सभी बिहार के रहने वाले हैं. पुलिस ने बताया कि यह हादसा सुबह-सुबह उस समय हुआ जब मजदूर खदान में पत्थर तोड़ने और खुदाई के काम में लगे हुए थे. हादसे के दौरान खदान में करीब 18 लोग काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक लगभग 40 फीट की ऊंचाई से एक बहुत बड़ी चट्टान मजदूरों के ऊपर गिर गई. जिसके बाद चीख-पुकार मच गई.

डिप्टी सीएम ने जताया दुख

हादसे की जानकारी मिलते ही कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने ट्वीट किया, “बेंगलुरु दक्षिण तालुक के मडापट्टना में दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत हो गई है, जो बहुत दुखद है. मैं प्रार्थना करता हूं कि मृतकों की आत्माओं को शांति मिले, उनके परिवारों को इस दुख को सहने की हिम्मत मिले और घायल लोग जल्द ठीक हो जाएं. खदान मालिकों की यह जिम्मेदारी है कि वे खदान के काम में लगे मजदूरों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करें. सरकार नियमों का उल्लंघन करने वाली खदानों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी.”

ये भी पढे़ंः मोदी सरकार के फैसले पर सीएम विजय को आपत्ति! पत्र लिखकर जताया विरोध, दे द‍िए कई सुझाव

फिलहाल, हादसे के बाद पुलिस और राहत बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया. हादसे के बाद प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है.

ज़रूर पढ़ें