‘वैभव सूर्यवंशी को पहले ही मैच में खिलाओ…’, इंग्लैंड दौरे से पहले सुनील गावस्कर की दो टूक, दिया बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम को हाल ही में आयरलैंड के हाथों दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं के फैसले पर लगातार सवाल उठ रहे हैं.
Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम को हाल ही में आयरलैंड के हाथों दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं के फैसले पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. खासकर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पूरी सीरीज में बेंच पर बैठाए रखने के फैसले की जमकर आलोचना हो रही है. इसी बीच भारत के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावास्कर ने 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है.

वैभव को लेकर क्या बोले सुनील गावस्कर?

दरअसल हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ खेले गई दो मैचों की टी20 सीरीज में वैभव को प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला. उम्मीद की जा रही थी कि आयरलैंड के खिलाफ इस सीरीज से वैभव इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं. हालांकि ऐसा नहीं हुआ. वैभव को मौका नहीं मिलने के बाद अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि वैभव को इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही मैच में प्लेइंग 11 में शामिल किया जाना चाहिए. इसके अलावा गावस्कर ने यह भी कहा कि वह पिछले एक महीने से लगातार यही बात कह रहे थे कि आयरलैंड सीरीज में वैभव को मौका मिलना चाहिए था.

यह भी पढ़ें: आयरलैंड के हाथों भारत की हार के बाद इस क्रिकेट बोर्ड ने गौतम गंभीर का उड़ाया मजाक, कहा-अपने कोचिंग स्टाफ में आपको नहीं चाहते

अभिषेक को ड्रॉप करने की कही बात

आजतक से बात करते हुए भारतीय पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा, ‘आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में दो नए खिलाड़ी सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव को मौका दिया गया. प्रिंस ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की और तीन विकेट झटके. उन्हें बल्लेबाजी के दौरान एक ही गेंद खेलने का मौका मिला, जिसपर उन्होंने छक्का भी मार दिया. एक महीने पहले से ही मैं कह रहा था कि वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में हैं. उन्हें आयरलैंड के दो मैचों में खिलाया जाए. एक मैच में अभिहसके शर्मा को खिलाते और दूसरे में उन्हें ड्रॉप करके संजू सैमसन को खिलाते. इन दोनों मैचों में युवा खिलाड़ियों को ट्राई कर सकते थे.

टीम के पास और कोई विकल्प नहीं

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि अब टीम मैनेजमेंट के पास वैभव सूर्यवंशी को मौका देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है. उनका कहना है,’अब वैभव को इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही मैच में खिलाना होगा. सीधी बात है, जो आपके आउट ऑफ फॉर्म बल्लेबाज हैं, उनको बाहर रखिए और वैभव को मौका दीजिए. वैभव को नंबर-3 पर भी उतार सकते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में ही आपको वैभव को मौका देना ही होगा.

ज़रूर पढ़ें