GT vs MI: तिलक के बाद अश्विनी का जलवा, मुंबई ने गुजरात को 99 रन से रौंदा
मुंबई इंडियंस
GT vs MI: आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रन से हरा दिया है. गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और उनका यह फैसला गलत साबित हुआ. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब रही. लेकिन फिर तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और गुजरात के गेंदबाजों की जमकर खबर ली.
इस मैच में तिलक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 101 रन की नाबाद पारी खेली. तिलक की शतकीय पारी के बदौलत मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम 100 रन पर ही ढेर हो गई.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जॉस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, अशोक शर्मा, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवर, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, तिलक वर्मा, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर