GT vs PBKS: रोमांचक मुकाबले में छक्का जड़कर सुंदर ने गुजरात को दिलाई जीत, पंजाब की दूसरी हार

GT vs PBKS Score: आईपीएल 2026 का 46वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया.
GT vs PBKS

गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स

GT vs PBKS Score: आईपीएल 2026 का 46वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां सुंदर की शानदार पारी के दम पर गुजरात ने पंजाब को 4 विकेट से हरा दिया. इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 163 रन ही बना सकी. टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात की टीम भी एक वक्त लड़खड़ा गई थी, लेकिन सुंदर ने धैर्य का परिचय दिया और अपनी टीम को 1 गेंद शेष रहते जीत दिलाई.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

पंजाब किंग्स- प्रभसिमरन सिंह (डब्ल्यू), प्रियांश आर्य, कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (सी), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें