मुंबई से पंजाब पहुंचे हार्दिक पंड्या, अर्शदीप की भी चमकी किस्मत, जानें किसे मिले कितने करोड़

IPL 2027: आईपीएल 2027 के सीजन से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच बड़ा ट्रेड देखने को मिला है. भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में शामिल हो गए हैं, जबकि अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ गए हैं.
hardik-arshdeep

हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह

IPL 2027: आईपीएल 2027 के सीजन से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच बड़ा ट्रेड देखने को मिला है. भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में शामिल हो गए हैं, जबकि अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ गए हैं. दोनों फ्रेंचाइजियों ने इस ट्रेड को कंफर्म कर दिया है. दोनों खिलाड़ियों को 18-18 करोड़ रुपये में टीमों से अपने साथ जोड़ा है.

हार्दिक पंड्या को मिली तीसरी फ्रेंचाइजी

हार्दिक को आईपीएल में तीसरी फ्रेंचाइजी मिल गई है. आगामी सीजन में वह पंजाब किंग्स की जर्सी में खेलते नजर आएंगे. इससे पहले में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं और कप्तानी भी कर चुके हैं. आईपीएल 2026 के सीजन खत्म होने के साथ ही अटकलें लगाई जा रही थी कि आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक और मुंबई इंडियंस की राहे अलग हो सकती हैं. अब हार्दिक का मुंबई के साथ सफर खत्म हो गया है.

गुजरात टाइटंस को पहले ही सीजन में बनाया चैंपियन

पंड्या की मौजूदगी में टीम ने चार बार आईपीएल खिताब जीता है. उन्होंने साल 2015, 2017, 2019 और 2020 में अपनी टीमों को आईपीएल खिताब जीताने में अहम भूमिका निभाई. मुंबई इंडियंस के साथ 7 सीजन खेलने के बाद पंड्या आईपीएल 2022 से पहले गुजरात टाइटंस के साथ जुड़ गए. जहां उन्होंने अपनी कप्तानी के पहले ही सीजन में गुजरात को चैंपियन बनाया.

मुंबई के साथ जुड़े अर्शदीप सिंह

खबर अपडेट की जा रही है…

ज़रूर पढ़ें