IPL 2026 से पहले हार्दिक पंड्या ने वानखेड़े ग्राउंड स्टाफ को बांटे 10- 10 लाख के चेक, जानें क्या है वजह
हार्दिक पंड्या
Hardik Pandya: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने एक ऐसा कदम उठाया है,जिसने फैंस के साथ-साथ क्रिकेट जगत का भी दिल जीत लिया है. एमआई कप्तान ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को 10-10 लाख रुपये का चेक बांटा है.सोशल मीडिया पर पंड्या के इस कदम की चारों ओर चर्चा हो रही है.
हार्दिक पंड्या ने क्यों बांटा 10-10 लाख का चेक?
दरअसल, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने हाल ही में वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को 10-10 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी ने स्टेडियम के स्टाफ में शामिल 10 से 11 लोगों को 10 लख रुपये का चेक दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पंड्या ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इसी मैदान पर तैयारी की थी. उनकी तैयारी के दौरान अक्सर ग्राउंड स्टाफ को देर रात तक रुकना पड़ता था. तैयारियों के दौरान पंड्या ने ग्राउन्ड स्टाफ से वादा किया था कि वह भी मुंबई वापस आएंगे, तो स्टाफ को उनकी मदद करने के लिए इनाम जरूर देंगे.
Hardik Pandya – Man with a Golden heart ❤️
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 26, 2026
Hardik keeps his promise of rewarding all the MCA groundsmen at Wankhede for helping him train till midnight at the ground as part of his preparation for T20 World Cup. pic.twitter.com/DoR2BXMbaQ
यह भी पढ़ें: RCB vs SRH में किन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन? जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, इस वायरल तस्वीर में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. इस तस्वीरों में ग्राउन्ड स्टाफ के हाथों में चेक नजर आ रहा है.
वर्ल्ड में निभाई अहम भूमिका
भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने इस टूर्नामेंट में बल्ले से कमाल करते हुए 9 मैचों की 9 पारियों में 217 रन बनए. वहीं, गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 9 विकेट लिए.