लग्जरी कार, आलीशान घर… करोड़ों की मालकिन हैं हरमनप्रीत कौर, नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश!
हरमनप्रीत कौर
Harmanpreet Kaur Net Worth: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अचानक सभी फॉर्मैट की कप्तानी छोड़कर सभी को हैरान कर दिया है. हाल ही में उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. हरमनप्रीत की कप्तानी में ही इंडियन विमेंस टीम ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता. कौर का नाम दुनिया की सबसे सफल महिला क्रिकेटरों में शुमार हैं.
मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से गेंदबाजों पर कहर बरपाने वाली हरमनप्रीत कमाई के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं. तीनों फॉर्मैट में टीम इंडिया की कमान संभाल चुकी हरमनप्रीत करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं. वह अपनी पर्सनल लाइफ में आज भी अपनी जड़ों से जुड़ी हुई हैं.
पंजाब के मोगा में आलीशान घर
हरमनप्रीत कौर का पंजबा के मोगा शहर में एक खूबसूरत और आलीशान पारिवारिक घर है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घर की कीमत लगभग 80 लाख से 1.5 से 2 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है. मोगा वही छोटी सी जगह है जहां हरमनप्रीत का जन्म हुआ, उन्होंने यहीं अपना बचपन बिताया और सबसे साथ में क्रिकेट का बल्ला थामा था. कौर मोगा में अपने फैमिली के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना पसंद करती हैं. हरमनप्रीत कौर भले ही आज करोड़ों की मालकिन हैं, लेकिन उनका यह घर किसी दिखावे की चमक-धमक से दूर सादगी भरा है. इसके अलावा मुंबई में भी उनका एक आधुनिक आशियाना है.
हरमनप्रीत कौर महंगी गाड़ियों और बाइक्स का बहुत शौक रखती हैं. उनके कलेक्शन में विंटेज जीप, कई लग्जरी कारें और हार्ले डेविडसन जैसी बाइक शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी, बोलीं- टीम के आगे पर्सनल गेम को नहीं दी तवज्जो
हरमनप्रीत कौर नेटवर्थ
भारतीय स्टार क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर की कुल नेटवर्थ करीब 25 करोड़ के आसपास आंकी जाती है. कौर की कमाई के मुख्य सोर्स बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से मिलने वाली सैलरी और मैच फीस है. वह लिस्ट ए कैटेगरी की खिलाड़ी हैं, ऐसे में उन्हें BCCI से सैलरी के तौर पर 50 लाख रुपये सालाना मिलते हैं. इसके अलावा 1 टेस्ट मैच के लिए उन्हें 15 लाख, वनडे के लिए 6 लाख और टी20 मैच के लिए 3 लाख रुपए मिलते हैं.
इसके अलावा हरमनप्रीत विमेंस बिग बैश लीग, विमेंस टी20 चैलेंज, द हंड्रेड, किया सुपर लीग जैसे फ्रेंचाइजी के लिए भी क्रिकेट खेलती हैं, जिससे वह लाखों की कमाई करती हैं. WPL में कौर मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं, MI से उन्हें हर सीजन 2.5 करोड़ रुपये की फीस मिलती है.