Junior Women National Hockey Championship: छत्तीसगढ़ ने हिमाचल को 6-4 से हराया, आज एमपी से होगी भिड़ंत
छत्तीसगढ़ ने हिमाचल प्रदेश को हराया
Chhattisgarh Beat Himachal Prepares MP: पुणे में जारी जूनियर महिला नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में रविवार 16 अगस्त को छत्तीसगढ़ ने हिमाचल को 6-4 से हराकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया. इस मुकाबले में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया. टीम के लिए यशोदा, शीतल और नेहा ने 2-2 गोल दागे. अब छत्तीसगढ़ हॉकी टीम की नजर अपने अगले मुकाबले पर है, जहां उसका सामना मध्यप्रदेश से होगा.
छत्तीसगढ़ महिला टीम ने जीता पहला मैच
छत्तीसगढ़ की जूनियर महिला हॉकी टीम ने इस चैंपियनशिप में अपना पहला मुकाबला रविवार 16 अगस्त को हिमाचल के खिलाफ खेला. इस मैच में छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश को 6-4 से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की. छत्तीसगढ़ टीम के पहले मैच में यशोदा मरीवि, नेहा धुर्वे और शीतल यादव ने 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.
आज होगी एमपी से भिड़ंत
जूनियर महिला नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में जीत का आगाज कर चुकी छत्तीसगढ़ को अब अपना अगला मुकाबला मध्यप्रदेश के खिलाफ खेलना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सोमवार 17 अगस्त को खेला जाएगा. बता दें, पिछले साल छत्तीसगढ़ ने ट्राई ब्रेकर में एमपी से जीत हासिल की थी. ऐसे में इस बार एमपी की टीम पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी और पिछले साल का हिसाब पूरा करना चाहेगी. छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच यह मुकाबला दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा.
दोनों प्रदेशों की टीम
छत्तीसगढ़ हॉकी टीम: रुखमणि (कप्तान), विशाखा (गोलकीपर), यशोदा,नेहा कुमारी,दामिनी खुसरो, जिज्ञाषा कश्यप, परमेश्वरी सोढ़ी, शीतल यादव, काव्या सिंह ठाकुर, आंचल, केशरानी साहू, दुबी राहत, अंजलि इक्का, नेहा धुर्वे, वसुन्धरा मंडावी, स्मिता कुजूर, योगिता, अथोकपम मालेमंगनबी चानू (गोलकीपर)
मध्यप्रदेश हॉकी टीम: अपूर्वा बुंदेला, राधिका दंडोतिया, समीक्षा यादव, काजल और तन्वी,नंदिनी चिड़ार, कुदरत, आमना अजीज और सानिया सैयद, कनक पाल, मिताली शर्मा, चंचल यादव और सुजाता जयंत, सोहा सिद्दीकी, रितिका अहिरवार , पूजा कोरी, स्नेहा पटेल, तहूर नाज और स्नेहा पटेल