Hockey WC 2026: नीदरलैंड्स से हारने के बाद भी सेमीफाइनल की रेस में कायम भारत, जानें पूरा समीकरण

Hockey WC 2026: एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे राउंड के अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम को मेजबान नीदरलैंड्स के हाथों 3-1 से हार का सामना करना पड़ा है.
Indian Men's Hockey Team

भारतीय पुरुष हॉकी टीम

Hockey WC 2026: एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे राउंड के अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम को मेजबान नीदरलैंड्स के हाथों 3-1 से हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के साथ ही भारतीय मेंस हॉकी टीम के लिए सेमीफाइनल की राह बेहद कठिन हो गई है. हालांकि हार के बावजूद भी भारत अंतिम-4 की रेस में बना हुआ है. अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 3-1 से हरा दिया है और इसी के चलते भारत को एक और मौका मिल गया है.

कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगी भारतीय टीम?

दरअसल अर्जेंटीना की इंग्लैंड पर 3-1 की जीत ने भारत की सेमीफाइनल में पहुंचे की उम्मीदों को बरकरार रखा है. भारत को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अर्जेंटीना को बड़े अंतर से हराना होगा और इसी के साथ उसे नीदरलैंड्स से भी मदद की जरूरत है. नीदरलैंड्स ने 6 अंकों के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब पूल-E में सिर्फ एक जगह बची हुई है और इसके लिए अर्जेंटीना, भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला है.

यह भी पढ़ें: IND vs SL: कोलंबो टेस्ट में चोटिल हुए ऋषभ पंत, कलाई पर लगी गेंद, दर्द से कराहते हुए मैदान से गए बाहर

क्या है समीकरण?

अर्जेंटीना और इंग्लैंड के 3-3 अंक हैं और दोनों का गोल अंतर शून्य है. वहीं, भारत बिना किसी अंक के साथ आखिरी पायदान पर है और भारतीय टीम का गोल अंतर-4 है. अब भारत को अगर सेमीफाइनल में पहुंचा है तो उसे अपने आखिरी पूल मुकाबले में अर्जेंटीना को हर हाल में हराना होगा. इसी के साथ नीदरलैंड्स को इंग्लैंड को हराना होगा. अगर इंग्लिश टीम नीदरलैंड्स को हरा देती है या मुकाबला बराबरी पर खत्म होता है, तो भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदें वहीं पर खत्म हो जाएंगी.

गोल स्कोर के मामले में आगे निकल सकता है भारत

इसके अलावा असली खेल जीत के अंतर और गोलों की संख्या का होगा. जैसे की भारत अपने आखिरी मुकाबले में अर्जेंटीना को 3-1 से हरा देता है. तब भारत के कुल 6 गोल हो जाएंगे और उसके खिलाफ 8 गोल होंगे. इसके बाद अगर नीदरलैंड्स इंग्लैंड को 2-0 से हरा देता है तो इंग्लैंड 5 गोल करने और 7 गोल खाने के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. ऐसे में भारत गोल स्कोर करने के मामले में आगे निकल सकता है.

ज़रूर पढ़ें