94 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले स्टार खिलाड़ी पर ICC ने लगाया 15 महीने का बैन, जानें क्या है वजह

Asif Khan: आईसीसी ने संयुक्त अरब अमीरात के अनुभवी बल्लेबाज आसिफ खान पर 15 महीने का बैन लगा दिया है, जिसे खिलाड़ी ने स्वीकार कर लिया है. बता दें, यूएई के बल्लेबाज आसिफ डोपिंग नियमों के उल्लंघन के दोषी पाए गए हैं.
Asif Khan

आसिफ खान

Asif Khan: आईसीसी ने संयुक्त अरब अमीरात के अनुभवी बल्लेबाज आसिफ खान पर 15 महीने का बैन लगा दिया है, जिसे खिलाड़ी ने स्वीकार कर लिया है. बता दें, यूएई के बल्लेबाज आसिफ डोपिंग नियमों के उल्लंघन के दोषी पाए गए हैं, जिसके चलते आईसीसी ने यह एक्शन लिया है. 36 साल के इस बल्लेबाज का ‘आउट-ऑफ-कंपटीशन’ टेस्ट हुआ, जिसमें उनके सैम्पल में प्रतिबंधित पदार्थ (मेस्टेरोलोन) की पुष्टि हुई.

ICC ने UAE के क्रिकेटर पर लगाया बैन

दरअसल 8 सितंबर 2025 को प्रतियोगिता से बाहर किए जाने के बाद यूएई के बल्लेबाज आसिफ खान का डोप टेस्ट के लिए सैम्पल लिया गया था, जिसमें प्रतिबंधित पदार्थ पाए गए हैं. जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद आईसीसी ने बल्लेबाज पर एक्शन लेते हुए उनपर 15 महीने का बैन लगा दिया है. बता दें, आसिफ पर यह निलंबन इसी तारीख से लागू माना जाएगा जो 7 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: पहली 3 गेंदों पर हैट्रिक, तीनों बल्लेबाजों का नहीं खुला खाता…TNPL में दीबन लिंगेश ने बरपाया कहर

कब कर सकेंगे वापसी?

बता दें, आसिफ खान 8 अक्टूबर 2026 से किसी भी टीम के साथ ट्रेनिंग कर सकेंगे. वह क्लब या आईसीसी की किसी सदस्य संस्था की सुविधाओं का भी उपयोग कर सकेंगे. हालांकि ट्रेनिंग की इजाजत मिलने का मतलब यह नहीं है कि वह तुरंत मैच खेल सकेंगे. प्रतिस्पर्धा क्रिकेट में उनकी वापसी 8 दिसंबर 2026 से ही हो सकेगी. यानी इंटरनेशनल क्रिकेट में आसिफ दोबारा आधिकारिक मुकाबले 2026 दिसंबर में ही खेल पाएंगे.

आसिफ खान क्रिकेट करियर

36 साल के आसिफ खान का जन्म पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था. वह पाकिस्तान के लिए अंडर-19 टीम के लिए खेल चुके हैं, लेकिन इसके बाद वह संयुक्त अरब अमीरात शिफ्ट हो गए और यूएई की टीम के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया. आसिफ ने 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा और अब तक कुल 94 मैच खेल चुके हैं. उन्होंने 38 वनडे मैचों की 37 पारियों में 1270 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम 3 शतक और 7 अर्धशतक दर्ज हैं. इसके अलावा 56 टी20I मैचों में उन्होंने 1302 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम 6 अर्धशतक दर्ज हैं.

ज़रूर पढ़ें