ICC Ranking: वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया की बादशाहत बरकरार, टॉप-5 में पाकिस्तान को भी मिली जगह
आईसीसी रैंकिंग
ICC Ranking: आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम ने एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम रखी है. आईसीसी ने हाल ही में वनडे क्रिकेट में टीमों की रैंकिंग पर वार्षिक अपडेट जारी किया है. अपडेट के बाद भी टीम इंडिया नंबर-1 पर बनी हुई है. हालांकि इस बार भारत की बढ़त थोड़ी कम हो गई है. ताजा रैंकिंग में पाकिस्तान को नुकसान हुआ है.
नंबर-1 पर टीम इंडिया
आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग के मुताबिक टीम इंडिया 118 रेटिंग अंक के साथ नंबर-1 पर बनी हुई है. वहीं 113 अंक के साथ न्यूजीलैंड की टीम दूसरे स्थान पर काबिज है. जबकि वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 109 रेटिंग पॉइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर काबिज है. इसके अलावा मौजूदा रैंकिंग में साउथ अफ्रीका को फायदा हुआ है, जो 102 अंकों के साथ छलांग लगाकर चौथे पायदान पर पहुंच गया है.
Key ramifications for the @cricketworldcup 2027 qualifications in the annual ICC Men's ODI Team Rankings update 👀https://t.co/2xMlGGRUcN
— ICC (@ICC) May 11, 2026
यह भी पढ़ें: RCB की जीत के बाद टिम डेविड ने किया अभद्र इशारा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
पाकिस्तान को हुआ नुकसान
आईसीसी की मौजूदा वनडे टीम रैंकिंग में पाकिस्तान को एक स्थान का नुकसान हुआ है. वह 98 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर खिसक गया है. इसके अलावा 96 अंकों के साथ श्रीलंका की टीम छठे, 93 अंकों के साथ अफगानिस्तान सातवें, 89 अंक के साथ इंग्लैंड आठवें, 84 अंक के साथ बांग्लादेश नौवें और 74 अंक के साथ वेस्टइंडीज दसवें पायदान पर है.
वनडे रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा
वनडे में बल्लेबाजों की रैंकिंग पर नजर डालें तो टॉप-10 मेंन भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है. टॉप-10 में चार भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं, जिसमें विराट कोहली दूसरे, रोहित शर्मा चौथे, शुभमन गिल पांचवें और केएल राहुल नौवें पायदान पर हैं.
ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिहाज से अहम
आईसीसी की मौजूदा वनडे टीम रैंकिंग आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के क्वालिफिकेशन के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है. 31 मार्च 2027 तक वनडे रैंकिंग में टॉप-8 में रहने वाली टीमें सीधे आगामी वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी.