ICC Ranking: T20I में टीम इंडिया की बादशाहत कायम, बांग्लादेश को फायदा, पाकिस्तान को टॉप-5 में भी नहीं मिली जगह

ICC Ranking: आईसीसी ने हाल ही में पुरुष टी20 इंटरनेशनल की सालाना टीम रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें भारतीय टीम ने एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम रखी है.
Team India

टीम इंडिया

ICC Ranking: टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया का जलवा बरकरार है. आईसीसी ने हाल ही में पुरुष टी20 इंटरनेशनल की सालाना टीम रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें भारतीय टीम ने एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम रखी है. आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारत नंबर-1 पर बना हुआ है, जबकि पाकिस्तान को टॉप-5 में भी जगह नहीं मिली है.

टीम इंडिया की बादशाहत कायम

आईसीसी टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में टीम इंडिया 275 रेटिंग के साथ टॉप पर बनी हुई है, जबकि 262 रेटिंग के साथ इंग्लैंड क्रिकेट टीम दूसरे स्थान पर है. 258 रेटिंग के साथ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम तीसरे नंबर पर है. इसके अलावा 247 रेटिंग के साथ न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम चौथे और 244 रेटिंग के साथ साउथ अफ्रीका पांचवें पायदान पर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: मुंबई इंडियंस की जीत के बाद, पॉइंट्स टेबल पर किस टीम का जलवा, कौन हुआ प्लेऑफ की रेस से बाहर?जानें

बांग्लादेश को हुआ फायदा

आईसीसी की ताजा टीम रैंकिंग में बांग्लादेश क्रिकेट टीम को एक पॉइंट का फायदा हुआ, जिसके बाद वह आठवें पायदान पर पहुंच गई है. वहीं इस रैंकिंग में श्रीलंका क्रिकेट टीम को नुकसान हुआ है. टीम 6 पॉइंट्स गंवाकर नौवें पायदान पर खिसक गई है.

टॉप-5 में पाकिस्तान को नहीं मिली जगह

आईसीसी की ताजा टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टॉप-5 में भी जगह नहीं मिली है. 240 रेटिंग के साथ पाकिस्तान छठे पायदान पर है. इसके अलावा 233 रेटिंग के साथ वेस्टइंडीज सातवें पायदान पर है. आईसीसी द्वारा जारी की गई ताजा रैंकिंग में यूएसए क्रिकेट टीम ने 6 पॉइंट हासिल कर 13वें नंबर पर छलांग लगाई है.

ज़रूर पढ़ें