INDA vs SLA: सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार, श्रीलंका ने चेज किया 318 रनों का टारगेट, जयवर्धने-क्रूसपुले का शतक
श्रीलंका ए
IND A vs SL A: एसीसी एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका ए ने इंडिया ए को 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. फाइनल में अब श्रीलंका का सामना दूसरे सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम ने होगा. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 317 रन बनाए. जवाब में 318 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने ने सिनेथ जयवर्धने (105) और लसिथ क्रूसपुले (116) रनों की शतकीय पारी के दमपर 41.3 ओवर में ही 2 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.
इस मैच में श्रीलंका के बल्लेबाजों ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी और भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली. इंडिया ए के गेंदबाज इस मैच में श्रीलंका के ऑपनर्स के सामने पूरी तरह बेबस नजर आए.
Sri Lanka ‘A’ crush India ‘A’ by 8 wickets with 51 balls remaining to march into the Asia Cup Rising Stars Final! What a chase in Qatar from the Lions! 🦁👏 #SLvIND #GoLions #SriLankaCricket #RisingStars https://t.co/lALVVW4jYN
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) November 26, 2026
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
श्रीलंका ए: लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निशान मदुष्का (विकेटकीपर), पवन रथनायके (कप्तान), निपुण धनंजय, जेनिथ लियानगे, वानुजा साहन, विजयकांत वियास्कंथ, रविन्दु फर्नांडो, लाहिरू समराकून, गरुका संकेथ
इंडिया ए: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, तनुष कोटियन, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, अरशद खान



