IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान में किसका दबदबा? जानें टेस्ट क्रिकेट में दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत बनाम अफगानिस्तान
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले हमेशा से ही दिलचस्प रहे हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में दोनों टीमों का आमना-सामना बहुत कम हुआ है. अफगानिस्तान को 2017 में आईसीसी से टेस्ट खेलने का दर्जा मिला था, जिसके बाद उसने दुनिया की बड़ी टीमों के खिलाफ खेलना शुरू किया. 2018 में अफगान टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच भारत के खिलाफ बेंगलुरू में खेला था. अब 6 जून से दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में…
भारत-अफगानिस्तान में किसका दबदबा?
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला गया है जो 2018 में भारतीय सरजमीं पर खेला गया था. इस टेस्ट मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. इस एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन किया और एक इनिंग और 262 रनों से जीत दर्ज की. ऐसे में भारत का दबदबा साफ नजर आ रहा है.
यह भी पढ़ें: 32 साल के भारतीय विकेटकीपर ने लिया संन्यास, इमोशनल पोस्ट में रोहित-विराट का जताया आभार
टीम इंडिया में युवा खिलाड़ियों को मिला मौका
भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाना है. इस टेस्ट मैच के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने टीम इंडिया में कई युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है. आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को प्राभवित करने वाले मानव सुथार, हर्ष दुबे और गुरनूर ब्रार को इस मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. जबकि रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है.
IND vs AFG एकमात्र टेस्ट के लिए दोनों टीमों की स्क्वाड
भारत- यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमण गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर ब्रार, हर्ष दुबे, देवदत्त पडिक्कल, मानव सुथार
अफगानिस्तान- अब्दुल मलिक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, अज़मतुल्लाह उमरजई, अफसर ज़ज़ई (डब्ल्यू), शराफुद्दीन अशरफ, जियाउर रहमान शरीफी, क़ैस अहमद, बिलाल सामी, मोहम्मद सलीम सफी, नांगेयालिया खारोटे, रहमानुल्लाह, सेदिकुल्लाह अटल, इकराम अलीखिल