IND vs AFG Test: टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, MS Dhoni के खास क्लब में हुए शामिल
ऋषभ पंत
Rishabh Pant: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. इसी के साथ पंत ने भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक महारिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. अपने 50 वां टेस्ट मैच में पंत भारतीय क्रिकेट इतिहास के खास क्लब में शामिल हो गए हैं.
ऋषभ पंत ने रचा इतिहास
भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी इकलौते टेस्ट मैच में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है. बता दें, बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज पंत का भारत के लिए यह 50वां टेस्ट मैच है. 28 वर्षीय ऋषभ पंत, भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सैयद किरमानी के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. इस लिस्ट में एमएस धोनी का नाम टॉप पर है.
Milestone moment for Rishabh Pant
— MK Sharma ✍️ (@EmediaManoj) June 6, 2026
Pant is featuring in his 50th Test match as India take on Afghanistan in Mullanpur today. A remarkable journey in the longest format continues. #RishabhPant #INDvsAFG #TestCricket #CricketTwitter pic.twitter.com/iFjwswtZOI
यह भी पढ़ें: Manav Suthar: कौन हैं मानव सुथार? अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में भारत की तरफ से किया डेब्यू
धोनी के खास क्लब में शामिल हुए पंत
भारतीय पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2005 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. धोनी ने बतौर विकेटकीपर भारत के लिए सबसे ज्यादा कुल 90 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला था. वहीं सैयद किरमानी की बात करें तो 1976 से 1986 तक उन्होंने भारत के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में कुल 88 टेस्ट मैच खेले थे. अब इस लिस्ट में पंत तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने भारत के लिए अब तक कुल 50 टेस्ट मैच खेल लिए हैं.
ऋषभ पंत टेस्ट करियर
28 वर्षीय भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के टेस्ट करियर की बात करें, तो भारत के लिए उन्होंने अब कुल 49 मैच खेले हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ वह अपना 50वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं. अब तक खेली गई 86 पारियों में उन्होंने 3476 रन बना लिए हैं, जिसमें 8 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं.