Manav Suthar: कौन हैं मानव सुथार? अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में भारत की तरफ से किया डेब्यू
मानव सुथार
Manav Suthar: भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में युवा ऑलराउंडर मानव सुथार ने टीम इंडिया के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया. इस मैच के लिए कप्तान शुभमन गिल ने उन्हें प्लेइंग 11 में मौका दिया, जबकि मैच से पहले स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने उन्हें टेस्ट डेब्यू कैप सौंपी. टेस्ट डेब्यू करने के बाद मानव 2021 में अक्षर पटेल के बाद भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले पहले विशेषज्ञ स्पिनर बन गए हैं.
कौन हैं मानव सुथार?
राजस्थान के श्रीगंगानागर के रहने वाले मानव सुथार का जन्म 3 अगस्त 2022 को हुआ था. मानव बाएं हाथ के बल्लेबाज और स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिन ऑलराउंडर हैं. घरेलू क्रिकेट में वह राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हैं. घरेलू क्रिकेट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था. राजस्थान के इस युवा ऑलराउंडर ने 2022/23 रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई थी, जहां उन्होंने 20.33 के औसत से 39 विकेट लिए थे.
The smile says it all ☺️🧢
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
Congratulations to debutant Manav Suthar as he receives his #TeamIndia Test cap from Kuldeep Yadav 🙌
Updates ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/YRa3nUnYIY
यह भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ कौन करेगा नंबर-3 पर बल्लेबाजी? हेड कोच गौतम गंभीर ने दिया जवाब
घरेलू क्रिकेट में किया शानदार प्रदर्शन
23 वर्षीय मानव सुथार ने फरवरी 2022 में आंध्र प्रदेश के खिलाफ राजस्थान के लिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. तब से लेकर अब तक मानव ने 29 फर्स्ट मैच खेले हैं, जिसकी 52 पारियों में उन्होंने 129 विकेट चटकाएं हैं. इस दौरान 8 बार उन्होंने 4 विकेट हॉल और 6 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं. वहीं, बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 48 पारियों में 40.36 के स्ट्राइक रेट से 945 रन बनाए हैं. जिसमें एक शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा लिस्ट लिस्ट ए के 25 मैचों में उनके नाम 34 विकेट दर्ज हैं. वहीं, टी20 के 29 मैचों में उन्होंने अब तक 25 विकेट लिए हैं.
IPL में गुजरात का किया प्रतिनिधित्व
मानव ने 2024 में गुजरात टाइटंस के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था. आईपीएल 2026 में उन्होंने गुजरात के लिए कुल 4 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 2 विकेट चटकाएं. इसके अलावा वह इसी साल फरवरी में नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप वॉर्म-अप मैच में इंडिया ए की तरफ से भी मैदान पर उतर चुके हैं.