IND vs AFG: ऐलान के कुछ घंटों बाद ही बदलेगा भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल? ACB ने BCCI से किया अनुरोध

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के शेड्यूल का ऐलान हो गया है. हालांकि कार्यक्रम घोषित होने के कुछ घंटों बाद ही अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड इसमें बदलाव चाहता है.
IND vs AFG

भारत बनाम अफगानिस्तान

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के शेड्यूल का ऐलान हो गया है. हालांकि कार्यक्रम घोषित होने के कुछ घंटों बाद ही अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से शेड्यूल को बदलने का अनुरोध किया गया है. अफगनिस्तान क्रिकेट बोर्ड 13 से 17 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में 3 मैचों की टी20I सीरीज के लिए भारत की मेजबानी करने वाला है, लेकिन अब इस कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है.

शेड्यूल में बदलाव चाहता है ACB

दरअसल बीते दिन बुधवार 12 अगस्त को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20I सीरीज की घोषणा की. जारी शेड्यूल के मुताबिक दोनों टीमों के बीच इस सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होगी. वहीं, दूसरा टी20 15 और तीसरा टी20 17 सितंबर को खेला जाएगा. यह तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. हालांकि अब अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस कार्यक्रम में बदलाव चाहता है और एक मैच 14 सितंबर को खेलना चाहता है. अगर बीसीसीआई सहमत होता है तो 13 या 15 सितंबर वाला मुकाबला 14 को खेला जा सकता है.

यह भी पढ़ें: IND VS AFG: टीम इंडिया का नया शेड्यूल जारी,अफगानिस्तान से होगी टी20 सीरीज, बांग्लादेश को करारा झटका!

अफगानिस्तान करेगा मेजबानी

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की इस टी20I सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड करेगा. भले ही सीरीज के मैच भारत में खेले जाने हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर अफगानिस्तान मेजबान की भूमिका में नजर आएगा. ऐसे में टीमों के ठहरने की व्यवस्था, यात्रा संबंधी और स्टेडियम का रेंट ये सभी खर्चा अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड उठाएगा.

किसके जेब में जाएगी कमाई?

इस सीरीज का मेजबान अफगानिस्तान है, ऐसे में ब्रोडकास्टिंग राइट्स बेचने, स्पॉन्सरशिप डील्स और अन्य कमर्शियल राइट्स बेचकर जो भी कमाई होगी, वह अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की जेब में जाएगी. इसके अलावा मैचों की टिकटों से होने वाली कमाई का रेवेन्यू भी अफगान क्रिकेट को ही जाएगा.

ज़रूर पढ़ें