IND vs ENG ODI: मैदान पर रोहित-विराट की वापसी, कब-कहां और कैसे देखें भारत-इंग्लैंड पहला वनडे मैच?

IND vs ENG 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का पहला मैच आप कब-कहां और कैसे फ्री में लाइवे देख सकते हैं.
IND vs ENG

भारत बनाम इंग्लैंड

IND vs ENG 1st ODI: भारतीय क्रिकेट टीम को हाल ही में इंग्लैंड के हाथों पांच मैचों की टी20 सीरीज में 0-4 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. अब दोनों टीमों के बीच 14 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज से टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का पहला मैच आप कब-कहां और कैसे फ्री में लाइवे देख सकते हैं.

कब और कहां खेला जाएगा पहला वनडे मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा. जबकि टॉस मैच शुरू होने के आधे घंटे पहले यानी 3 बजे होगा.

यह भी पढ़ें: मैच से पहले बर्मिंघम घूमने निकली टीम इंडिया, रोहित शर्मा को देखते ही उमड़ी फैंस की भीड़, VIDEO वायरल

कहां देखें फ्री में लाइव?

भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में होने वाले पहले वनडे मैच को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. हालांकि यहां मैच देखने के लिए आपको पैसे खर्च करने होंगे. इसके अलावा यह मुकाबला दूरदर्शन की फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स पर भी लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा, जहां आप फ्री में इस मैच को देख सकेंगे.

कहां होगी स्ट्रीमिंग?

दोनों टीमों के बीच पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. इसके जरिए आप इस मैच को मोबाईल, लैपटॉप पर लाइव देख सकेंगे. मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा. लेकिन अगर आप जियो यूजर हैं और 399 या उससे ज्यादा का रिचार्ज करते हैं, तो आपको जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा और इस तरह फैंस मोबाईल पर भी इस मैच को फ्री में देख सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें