IND vs ENG 1st T20I: कब, कहां और कैसे देखें भारत-इंग्लैंड का पहला टी20 मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 1 जुलाई से होगा. भारतीय टीम अपने नए कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मैदान में उतरेगी.
IND vs ENG

भारत बनाम इंग्लैंड

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 1 जुलाई से होगा. भारतीय टीम अपने नए कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मैदान में उतरेगी. जहां उनका सामना हैरी ब्रूक की टीम से होगा. साल 2014 के बाद से टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी है. ऐसे मैं आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा.

कब और कहां खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड पहला टी20 मैच?

दरअसल भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 1 जुलाई से होगी. दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच डरहम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समय के अनुसार 10:30 बजे से शुरू होगा. जबकि टॉस मैच शुरू होने के आधे घंटे पहले यानी 10 बजे होगा.

यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, एक कैलेंडर ईयर में 9 बार 0 पर हुए आउट

कहां देखें लाइव?

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 मैच की बात करें तो फैंस इस मैच को सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों में लाइव देख सकते हैं, जबकि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लीव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद उठाने के लिए आपको सोनी लिव ऐप का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

कब और कहां होंगे भारत-इंग्लैंड टी20 मैच?

  • पहला T20I– 1 जुलाई (चेस्टर-ले-स्ट्रीट)
  • दूसरा T20I- 4 जुलाई (मैनचेस्टर)
  • तीसरा T20I- 7 जुलाई (नॉटिंघम)
  • चौथा T20I- 9 जुलाई (ब्रिसटल)
  • पांचवां T20I- 11 जुलाई (साउथेम्प्टन)

दोनों टीमों की टी20 स्क्वाड

टीम इंडिया- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और प्रसिध कृष्ण.

इंग्लैंड- हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, फिल सॉल्ट, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग और ल्यूक वुड.

ज़रूर पढ़ें