IND vs ENG 4th T20: कब और कहां खेला जाएगा चौथा टी20 मैच? जानें मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

IND vs ENG 4th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 9 जुलाई को ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा.
IND vs ENG

भारत बनाम इंग्लैंड

IND vs ENG 4th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच इन दिनों पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, जिसके तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं. पहला मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद, टीम इंडिया को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा. ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 मैच में 125 रनों से शर्मनाक हार झेलने के बाद भारतीय टीम इस सीरीज में 0-2 से पिछड़ गई है. ऐसे में श्रेयस अय्यर की टीम चौथे मैच में हर हाल में जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. आइए जानते हैं कब, कहां और कितने बजे दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा चौथा मैच…

कब और कहां खेला जाएगा चौथा टी20 मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 9 जुलाई को ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय टीम के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. टीम इंडिया को अगर सीरीज में बना रहना है तो उसे हर हाल में यह मैच जितना होगा. वहीं इंग्लैंड की टीम भी इस मैच को जीत कर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी.

यह भी पढ़ें: तीसरे टी20 में भारत की करारी हार के बाद फैंस ने गौतम गंभीर को घेरा, ट्रेंट ब्रिज के बाहर लगे इस खिलाड़ी के नारे

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे शुरू होगा. वहीं, टॉस मैच शुरू होने के आधे घंटे पहले यानि रात 9:30 बजे होगा. ब्रिस्टल के लोकल टाइम के मुताबिक दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 5:30 बजे शुरू होगा.

कहां देखें लाइव?

भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टी20 मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. वहीं, फैंस के लिए इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव और जियोहॉटस्टार ऐप या इसकी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी, जहां आप मैच का लुत्फ उठा सकेंगे.

ज़रूर पढ़ें