IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बनाया सबसे बड़ा स्कोर

IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 253 रन बना दिए हैं.
Team India

टीम इंडिया

IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 253 रन बना दिए हैं. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में संजू सैमसन की 89 रनों की विस्फोटक पारी और शिवम दुबे की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है.

भारत ने रचा इतिहास

भारत ने इस मुकाबले के साथ टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नया कीर्तिमान रच दिया है. सेमीफाइनल में 253 रन बनाने के साथ टीम इंडिया अब नॉकआउट मैचों में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है. इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम था, जिसने 2012 टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 205 रन बनाए थे. खास बात यह है कि अब तक टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में सिर्फ भारत और वेस्टइंडीज ही ऐसी टीमें है, जो 200 के पार स्कोर कर पाई हैं. वहीं, 253 रन बनाकर भारत नॉकआउट मैचों में 250 का आंकड़ा पार करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: सेमीफाइनल में संजू सैमसन ने अंग्रेजों की उधेड़ी बखिया, 42 गेंदों में कूट डाले 89 रन

वानखेड़े में आया भारतीय बल्लेबाजों का तूफान

भारत की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ही ओवर में अभिषेक शर्मा 9 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद संजू सैमसन और ईशान किशन ने दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 97 रन की अहम साझेदारी कर टीम को संभाला और स्कोर को 117 तक पहुंचाया. ईशान किशन ने 18 गेंदों में 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से 39 रन बनाए.

ईशान के आउट होने के बाद संजू सैमसन और शिवम दुबे ने मोर्चा संभाला. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 43 रन जोड़े और टीम का स्कोर 160 तक पहुंचाया. सैमसन ने इस मैच में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 7 छक्के और 8 चौकों की मदद से 89 रन बनाए. हालांकि इस दौरान वह शतक से चूक गए.

ज़रूर पढ़ें