IND vs ENG: पुणे टी20 में भारत की पहले बल्लेबाजी, शिवम-रिंकू की वापसी, देखें प्लेइंग-11

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच पुणे में खेला जा रहा है. चौथे टी20 में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है.
Shivam Dube and Rinku Singh

शिवम दुबे और रिंकू सिंह

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच पुणे में खेला जा रहा है. सीरीज में अभी भारत 2-1 से आगे है. चौथे टी20 में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है. इस सीरीज में यह पहला मौका है जब टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी. दोनों टीमों ने टीम में बदलाव किए हैं.

दोनों टीमों ने किए बदलाव

पुणे टी20 में भारत और इंग्लैंड दोनों ने बदलाव किए हैं. भारतीय टीम ने शिवम दुबे, रिंकू सिंह और अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल किया है. वहीं वासिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल और मोहम्मद शमी को इस मैच से बाहर कर दिया गया है. इंग्लैंड ने जैकब बेथेल और साकिब महमूद को टीम में शामिल किया है. मार्क वुड और जेमी स्मिथ को बाहर कर दिया गया है.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती

इंग्लैंड: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद

यह भी पढ़ें: U19 T20 World Cup: इंग्लैंड को 9 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम, साउथ अफ्रीका से होगा मुकाबला

भारत और इंग्लैंड टी20 सीरीज

पहला टी20: 7 विकेट से भारत की जीत (कोलकाता)
दूसरा टी20: 2 विकेट से भारत की जीत (चेन्नई)
तीसरा टी20: 26 रन से इंग्लैंड की जीत (राजकोट)
चौथा टी20: आज (पुणे)
पांतवे टी20: 2 फरवरी (मुंबई)

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें